बतौर टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज़ KLR ने की शतक के साथ शुरुआत

फीचर्डबतौर टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज़ KLR ने की शतक के साथ शुरुआत

Date:

भले ही कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल फेल, विराट और श्रेयस अय्यर सेंचुरियन टेस्ट में रबाडा के नतमस्तक हो गए हों मगर बतौर विकटकीपर पहलीबार टेस्ट मैच में उतरे के एल राहुल ने अपने बल्ले से ज़बरदस्त जलवा बिखेरा और अकेले दम पर भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हुए शतक जड़ दिया। जिस पिच पर टीम के बड़े बड़े धुरंधर बल्लेबाज़ पूरी तरह नाकाम रहे वहां पर राहुल का शतक बड़ी अहमियत रखता है। इस शतक की अहमियत का अंदाज़ा आप लगा सकते हैं क्योंकि राहुल के शतक के बाद सबसे बड़ा 38 रनों का स्कोर विराट कोहली ने बनाया. आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि राहुल का शतक अगर न आया होता तो टीम इंडिया की क्या हालत होती और क्या स्कोर होता।

सेंचुरियन की जिस पिच पर दूसरे बल्लेबाज़ों के लिए टिकना मुश्किल हो रहा था उसी पिच पर राहुल ने आक्रामक पारी खेली. उनका शतक (101 रन) मात्र 137 गेंदों में आया. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले के एल राहुल ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। राहुल के बल्ले से 14 चौके और 4 वेल टाइम्ड छक्के निकले. ये राहुल के टेस्ट करियर का 8वां शतक रहा. इस शतक के बाद केएल राहुल दुनिया के पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं जिसने सेंचुरियन के मैदान पर दो टेस्ट शतक लगाए हैं. केएल राहुल ने इससे पहले 2021 में सेंचुरियन में ही 123 रनों की शानदार पारी खेली थी. राहुल की इस पारी का कप्तान रोहित ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में भी ज़िक्र किया था।

केएल राहुल के लिए ये टेस्ट एक ख़ास मुकाम रखता है क्योंकि वो पहली बार बतौर विकेटकीपर टेस्ट मैच खेलने उतरे हैं और बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ अपने पहले टेस्ट में की पहली ही पारी में शतक ठोकने का कारनामा किया है. केएल राहुल भारत के सिर्फ दूसरे विकेटकीपर हैं जिसके बल्ले से SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड,न्यूज़ीलैण्ड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में टेस्ट शतक निकला है. ऋषभ पंत ने इससे पहले ये कारनामा किया था. इसके साथ ही बॉक्सिंग डे टेस्ट में दो शतक जड़ने वाले राहुल भारत के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related