Khopoli Places To Visit: खोपोली की ये जगहे है अद्भुद, एक बार सैर जरूर करे !

ट्रेवलKhopoli Places To Visit: खोपोली की ये जगहे है अद्भुद, एक बार...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Khopoli Places To Visit – महाराष्ट्र में घूमने की बेहतरीन जगहे है, लेकिन कुछ नया देखना चाहते है तो खोपोली की सैर जरूर करे। ये मुंबई और पुणे के बीच एक मिड प्वॉइंट है। यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं , झीलों से लेकर झरनों तक, मंदिरों से लेकर थीम पार्कों तक काफी कुछ यहां मिल जाता है। चलिए फिर जानते है यहां की कुछ जगहों के बारे में।

इमेजिका

खोपोली में फैमिली के साथ भरपूर मस्ती करने के लिए आप इमेजिका जा सकते है। ये पहला थीम्ड फैमिली हॉलिडे डेस्टिनेशन है, 130 एकड़ के परिसर में एक थीम पार्क, वाटर पार्क, स्नो पार्क, बॉलीवुड पार्क वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड इल्यूमिनेटेड पार्क आदि है।

तुंगराली झील

तुंगराली झील प्राकृतिक सुंदरता से भारी हुई है, नीला पानी इसके चारों ओर फैली ऊंची चोटियों बड़ी संख्या में पर्यटक का मन लुभाती है। यहां आकर कुछ पल बेहद ही शांत वातावरण में बिता सकते है।

श्री वीरेश्वर महादेव मंदिर

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, इस मंदिर में बड़ी संख्या में हिंदू भक्त आते हैं। शिवरात्रि के समय यहां पर भक्तों का हुजूम उमड़ता है, यहां खूबसूरत झील भी है। ये झील शांति के बीच विश्राम करने के लिए परफेक्ट है।

राजमाची किला

यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, हां लेकिन इस स्थान की खड़ी चढ़ाई है तो थोड़ा ध्यान से ट्रेकिंग करनी चाहिए। इस किला के आसपास के क्षेत्र का सुंदर दृश्य देख हर कोई मोहित हो जाता है।

इन जगहों के अलावा यहां बहुत कुछ है, एक बार जरूर जाएं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related