लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी प्रमुख के रूप में दो साल पूरे करने पर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व ने जनता की सेवा करने के पार्टी के संकल्प को मजबूत किया है।
इस अवसर पर गांधी ने अजय माकन और राजीव शुक्ला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस प्रमुख ने उनकी मौजूदगी में केक काटा। पार्टी अध्यक्ष के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि नेतृत्व ने जनता की सेवा करने के पार्टी के संकल्प को मजबूत किया है। आपका संघर्ष और अनुभव हमें प्रेरित करता है। संविधान और सार्वजनिक हितों की रक्षा करने वाले हर ‘न्याय योद्धा’ के लिए आपका मार्गदर्शन मूल्यवान है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी खड़गे की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका दशकों लंबा राजनीतिक जीवन हर कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है। पार्टी महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने भी इस अवसर पर खड़गे को बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में, साथ ही राहुल गांधी जी के वीरतापूर्ण प्रयासों से हम लगातार मजबूत होते गए हैं और हमने भाजपा-आरएसएस शासन को कड़ी चुनौती दी है।

