पैग़म्बर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर घट रही घटनाओं में आज एक घटना और जुड़ गयी. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दरगाह अजमेर के एक खादिम द्वारा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, वहीँ अजमेर दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन सैयदजादगान ने धमकी देने वाले सलमान चिश्ती के बयान से किनारा कर लिया है और उसे सलमान का निजी मामला बताया है.
Read also: Nupur Sharma Suspension : नूपुर शर्मा ने विवादित शब्द लिए वापस, मांगी माफ़ी
वायरल वीडियो में खादिम सलमान चिश्ती कह रहा है कि जो भी नूपुर शर्मा की गर्दन लेकर आएगा उसे वो अपना घर इनामस्वरूप देगा। उदयपुर के कन्हैया के क़त्ल के बात राजस्थान में पहले से काफी तनाव चल रहा है और अब खादिम सलमान चिश्ती के नए वायरल वीडियो के बाद हालात और भी बिगड़ सकते हैं. जानकारी के अनुसार नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाला खादिम सलमान चिश्ती नशेड़ी होने के साथ ही आदतन अपराधी है और उसपर हत्या और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं.
Read also: Support Nupur Sharma: नूपुर शर्मा के समर्थन में सड़कों पर उतर सकता है संत समाज
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस के मुताबिक यह वीडियो दरगाह के ही एक हुजरे में बनाया गया है जो सलमान चिश्ती के कब्ज़े में है, बता दें कि अजमेर शरीफ की दरगाह में बहुत से खादिम हैं और उनको हुजरे दिए गए हैं. खादिमों की एक संस्था अंजुमन सैयदजादगान के नाम से है, हालाँकि अंजुमन ने सलमान चिश्ती की इस हरकत से अपने को अलग कर लिया है. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद से सलमान चिश्ती फरार बताया जा रहा है और दरगाह थाना पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश में दबिश डाल रही है.

