विराट कोहली को केरल हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

स्पोर्ट्सविराट कोहली को केरल हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

Date:


विराट कोहली को केरल हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिये बुधवार को चेन्नई में पहुंच गये हैं। इस बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल केरल हाइकोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली, अभिनेत्री तमन्ना और अजु वर्गीज को नोटिस जारी किया गया है।

अपने-अपने क्षेत्रों में मशहूर यह तीनों ही हस्तियां ऑनलाइन रमी गेम्स के ब्रॉन्ड एम्बेसडर हैं और इस खेल को प्रमोट करने में अहम भूमिका निभाते हैं। याचिकाकर्ता ने केरल हाई कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा कि यह ऑनलाइन बेट गेम्स किसी नशे की लत की तरह हैं और युवाओं को इस नशे की लत में डुबाने में इसके ब्रैंड एम्बेसडर्स का बड़ा हाथ है।

केरल हाई कोर्ट ने इसको लेकर केरल राज्य सरकार को नोटिस जारी कर उसका पक्ष रखने के लिये कहा है। वहीं उच्च न्यायालय ने विराट कोहली समेत सभी ब्रैंड एंबसडर्स को भी नोटिस भेजा है।

गौरतलब है कि केरल हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि ऑनलाइन रमी गेम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में कई लोग भारी पैसा हार जाने के बाद अपनी जान गंवा चुके हैं, इसलिये इस पर बैन लगाया जाना चाहिये। कुछ समय पहले तिरुवनंतपुरम के कुट्टीचल में रहने वाले 27 वर्षीय विनीथ ने 21 लाख रुपये का नुकसान होने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...