केजरीवाल को जनता का जनादेश स्वीकार, भाजपा को दी बधाई

नेशनलकेजरीवाल को जनता का जनादेश स्वीकार, भाजपा को दी बधाई

Date:

दिल्ली की सत्ता गंवाने और अपनी सीट भी न बचा पाने वाले आम पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने नतीजों को स्वीकार करते हुए एक वीडियो संदेश में कहा कि हम विनम्रता के साथ जनादेश स्वीकार करते हैं और मैं भाजपा को उसकी जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह दिल्ली के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

केजरीवाल ने पिछले एक दशक में AAP द्वारा किए गए कामों पर प्रकाश डालते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्लीवासियों को राहत पहुंचाने के लिए शिक्षा, पानी, बिजली, बुनियादी ढांचे में बहुत काम किया है। केजरीवाल ने कहा कि आप रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में आप न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी, बल्कि दिल्ली के लोगों के लिए उपलब्ध भी रहेगी।

अपने वीडियो संदेश में केजरीवाल ने दावा किया कि हम सत्ता के लिए राजनीति में नहीं हैं, बल्कि हम इसे लोगों की सेवा करने का माध्यम मानते हैं। अंत में आप प्रमुख ने अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। मैं चुनाव के दौरान आप के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उनका धन्यवाद करता हूं और हमने अच्छा चुनाव लड़ा। पिछले 10 सालों से दिल्ली की राजनीति में आप का दबदबा है, जबकि भाजपा 1998 से ही सत्ता से बाहर है। कांग्रेस, जिसने 1998 से 2013 तक दिल्ली पर शासन किया था और फिर से सत्ता में आने की उम्मीद कर रही थी, लगातार तीसरी बार हार की ओर बढ़ रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...