Kedarkantha Trekking: पर्यटन का हब बना केदानकांठा बुग्याल ट्रेंकिंग के लिए कर रहा आकर्षित

लाइफस्टाइलKedarkantha Trekking: पर्यटन का हब बना केदानकांठा बुग्याल ट्रेंकिंग के लिए कर...

Date:


Kedarkantha Trekking: पर्यटन का हब बना केदानकांठा बुग्याल ट्रेंकिंग के लिए कर रहा आकर्षित

उत्तरकाशी। जिले का केदारकांठा बुग्याल पर्यअन (Kedarkantha Bugyal Tourism) का हब बन गया है। यह पर्यटकों को ट्रेंकिंग के लिए आकर्षित कर रहा है। होली पर पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने केदारकांठा में ट्रेकिग कर यहां की नैसर्गिक सुंदरता का आनंद लिया। जावलकर ने कहा कि सांकरी में ट्रैकिग ट्रैक्शन सेंटर खोला जाएगा। जो कि पर्यटकों की सुविधा के लिए होगा। यहां पर्यटकों को ट्रैकिग उपकरण, स्वास्थ्य, म्यूजियम और वाईफाई सुविधा उपलब्ध होंगी। जावलकर ने पर्यटकों से इस दौरान बातचीत कर केदारकांठा ट्रैक पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा भी किया।

Read also- World Sparrow Day: देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और उत्तराखंड महाधिवक्ता पहुंचे परमार्थ, दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

पिछले कई सालों से उत्तरकाशी में पर्यटकों का आमद तेजी से बढ़ी है। खासकर केदारकांठा ट्रैक पर सर्वाधिक पर्यटक देखने को मिले हैं। पिछले दो साल के बीच केदारकांठा पर एक लाख से अधिक पर्यटक आ चुके हैं। केदारकांठा की ऊंचाई 3800 मीटर के आसपास है। यहां जाने के लिए बेस कैंप सांकरी गांव से 14 किलोमीटर पैदल ट्रैक पर चलना होता है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से सांकरी की दूरी 200 किलोमीटर है। गत 18 मार्च को प्रदेश के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर सांकरी पहुंचे। उनका हिमालयन हाकर्स ट्रैकिग संस्था ने स्वागत किया। प्रदेश सचिव ने केदारकांठा की सौदर्यता को देखकर पर्यटकों से बातचीत की। स्थानीय ट्रैकिग एजेंसी (Trekking agency) संचालकों और पर्यटकों को उन्होंने और अधिक सुविधाएं दिलाने की बात की। केदारकांठा की खूबसूरती देखकर पर्यटक काफी अभीभूत होते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...