अगस्त में शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति KBC का 13वां सीजन

एंटरटेनमेंटअगस्त में शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति KBC का 13वां सीजन

Date:


अगस्त में शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति KBC का 13वां सीजन

When will KBC 13th season start

अगस्त मे शुरू हो सकता KBC का 13 वाँ संस्करण, कौन बनेगा करोड़पति KBC एक ऐसा रियलिटी शो Reality Show है जो लोगों के दिलों पर राज करता है, कौन बनेगा करोड़पति के 12 सीजन Season टीवी पर प्रसारित हो चुके हैं और अब 13वां सीजन बहुत जल्द टीवी पर प्रासारित होने वाला है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan शो मे एक बार और होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन 23 अगस्त से शुरू हो सकता है। हालांकि इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना यह जा रहा है कि 23 अगस्त से एक बार फिर अमिताभ बच्चन दर्शकों के सामने कौन बनेगा करोड़पति लेकर पेश होंगे। कोरोना के माहौल की वजह से इस बार के फॉर्मेट में आपको कई तरह के बदलाव दिखेंगे । सबसे बढ़ा बदलाव जो हुआ है वो है लाइफलाइन में से ऑडियंस पोल का हट जाना। 10 मई से शो के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे जिसके बाद अमिताभ अब तक कई सवाल भी पूछ चुके हैं ।

हम सभी जानते है कौन बनेगा करोड़पति का पहला सीजन साल 2000 में शुरू हुआ था। शो में कंटेस्टेंट से अलग-अलग तरह के सवाल पूछे जाते थे जिसके जवाब देने के लिए उन्हें चार ऑप्शन मिलते थे। अगर वो सवाल का सही जवाब देते हैं तो उन्हें राशि मिलती। सीजन 3 को अमिताभ की जगह शाहरुख ने होस्ट किया था पर लोगों को बिग बी की कमी बहुत खली थी। और शो की टीआरपी रेटिंग में गिरावट भी आ गई थी ।

अमिताभ बच्चन केबीसी का 13वां सीजन होस्ट करते नजर आएंगे। उनकी कई फिल्में भी रिलीज होने को बिल्कुल तैयार खड़ी है। अमिताभ की फिल्म ‘चेहरे’ आने वाली है। जिसमे उनके साथ इमरान हाशमी भी होंगे। इसके बाद वो ‘झुंड’, ‘मेडे’ ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी कई फिल्मों मे नजर आएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related