वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के सेट पर घटी अप्रिय घटना, लगी आग

बॉलीवुडवेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के सेट पर घटी अप्रिय घटना, लगी आग

Date:


वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के सेट पर घटी अप्रिय घटना, लगी आग

रणदीप हुड्डा Randeep Hudda और उर्वशी रौतेला Urvashi Rautela स्टारर वेब सीरीज Web Series ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के सेट पर बढ़ा हादसा होते-होते रह गया। बॉलीवुड के दिन वैसे भी अच्छे नहीं चल रहे है ऊपर से ये हादसा सीरीज के सेट पर आग लगना, जिसके बाद माहौल अफरातफरी वाला हो गया। राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई  खबर नहीं आई है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी जिसकी वजह मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में भारी बारिश बताई जा रही है।

जिस वक्त ये अप्रिय घटना घटी उस वक्त एक्टर्स एक कोर्ट रूम सीन की शूटिंग कर रहे थे। वेब सीरीज का काम तेजी से चल रहा है वह अपने प्रोडक्शन के तीसरे चरण में है और इस साल रिलीज होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। यह एक थ्रिलर वेब सीरीज है ।

इस क्राइम-थ्रिलर वेब शो का डायरेक्शन जाने माने निर्देशक नीरज पाठक कर रहे हैं। ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ का तीसरा शेड्यूल हफ्ते भर पहले ही शुरू हुआ था और उर्वशी रौतेला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा की थी। रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला पहली बार एक दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे ।

उर्वशी रौतेला के कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स लाईन में है, जिसमे थ्रिलर ब्लैक ‘रोज’ शामिल है वह ‘थिरुतु पायल 2’ के हिंदी रीमेक पर भी काम कर रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...