कैटरीना-ईशान ने शुरू की फिल्म फोन भूत की तैयारी

बॉलीवुडकैटरीना-ईशान ने शुरू की फिल्म फोन भूत की तैयारी

Date:


कैटरीना-ईशान ने शुरू की फिल्म फोन भूत की तैयारी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ-ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी ने आने वाली फिल्म फोन भूत की तैयारी शुरू कर दी है।

बॉलीवुड में इन दिनों हॉरर-कॉमेडी फिल्में बनाने का चलन जोरों पर है। हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी साथ में पहली बार काम कर रहे हैं। तीनों कलाकारों ने फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट भी किए हैं।

कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की स्क्रिप्ट के फोटो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा, तैयारी का समय है, लेकिन इन क्यूट पोस्ट्स को तो देखो। फोटो में आप स्क्रिप्ट पर फोन भूत लिखा हुआ देख सकते हैं। वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी स्क्रिप्ट का फोटो शेयर किया है।

ईशान खट्टर ने अपनी तैयारी को लेकर एक फनी पोस्ट शेयर किया। ईशान ने स्क्रिप्ट की फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, तैयारी। एमबीसी की पढ़ाई जारी है। मास्टर्ज इन भूत कैप्चरिंग। बताया जा रहा है कि इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में कैटरीना, सिद्धांत और ईशान भूत पकड़ने वाले लोगों का किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं। फोन भूत वर्ष 2021 में रिलीज होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...