नायरा के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगेंगे कार्तिक

बॉलीवुडनायरा के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगेंगे कार्तिक

Date:


नायरा के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगेंगे कार्तिक

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान स्टारर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लम्बे समय से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। इन दिनों इस सीरियल में एक के बाद एक कई धमाकेदार ट्विस्ट सामने आ रहे है। गोयनका हाउस में इन दिनों अफरा-तफरी का माहौल है क्योंकि हाल ही में नायरा ने घर छोड़ने का फैसला लिया था। दरअसल कार्तिक के तानों को सुनकर नायरा इतनी परेशान हो गई थी कि उसने कार्तिक के साथ ना रहने का फैसला किया था। अब कीर्ति जल्द ही कार्तिक को उसकी गलती का एहसास करवाने वाली है।

टेलीचक्कर की एक ताजा रिपोर्ट पर गौर करें तो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कीर्ति गोयनका हाउस आएगी। कीर्ति घर आते ही कार्तिक को खूब खरी-खोटी सुनाएगी और उससे कहेगी कि वो अपने पिता का ध्यान नहीं रख पा रहा है। ऐसे में कीर्ति सभी घरवालों के सामने कार्तिक से कहेगी कि वो अब अपने पिता को लेकर अपने घर जा रही है ताकि उनका ध्यान अच्छे से रखा जा सकें।

कीर्ति की बातों को सुनकर कार्तिक को अपनी गलती का एहसास होगा और उसे समझ में आएगा कि उनसे नायरा के जन्मिदन के दिन जो भी किया वो वाकई में गलत था। हो सकता है कि अब कार्तिक जल्द ही सिंघानिया हाउस जाकर नायरा को मनाने की कोशिश करें। देखना होगा कि कार्तिक को अपने सामने देखकर नायरा अब किस तरह से रिएक्ट करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related