हाइटेक तरीके से स्कैन कर हर बाजी जीतने का इंतजाम कर जुआ खिला रहे थे गैंबलर्स

उत्तर प्रदेशहाइटेक तरीके से स्कैन कर हर बाजी जीतने का इंतजाम कर जुआ...

Date:


हाइटेक तरीके से स्कैन कर हर बाजी जीतने का इंतजाम कर जुआ खिला रहे थे गैंबलर्स

  • बाबूपुरवा पुलिस बरामद की हाइटेक डिवाइसेस, किराए पर दी जाती थी डिवाइसेस
  • कार की चाबी, घड़ी, मोबाइल, पर्श, चश्मे और इलेक्ट्रानिक डिवाइसेस मिली

कानपुर।आपने बादशाह मूवी देखी है क्या. यदि हां तो आपको याद होगा 1999 में आई इस मूवी में शाहरुख खान चश्मे और दूसरी डिवाइसेस की हेल्प लेकर सामने वालों के ताश के पत्ते कौन से हैें जान लेते थे. एक के बाद एक बड़े दांव जीतते चले जा रहे थे. अब जो आप खबर पढ़ने जा रहे है उसमें आपको मूवी के यह पल जरूर याद आ जाएंगे. दरअसल, मूवी में दिखाए गए इन पलों की तरह का हाईटेक गैंबलिंग यानी जुआ कानपुर की बाबू पुरवा कॉलोनी के दस दुकान चौराहे के पास पकड़ा गया है. जुआ खिलाने वाला सरगना अपने साथियों को इलेक्ट्रानिक डिवाइस, स्कैनर आदि पकड़ा देता था. इसकी मदद से उसके साथी मोटी रकम जीतते थे.हालांकि भरोसा जीतने के लिए पहली एक दो बाजी हार जाते थे.

सामने वाले के पत्ते कर लेते थे स्कैन
सरगना से जुड़े लोग सामने वाले पत्ते इन डिवाइसेस की मदद से स्कैन कर लेते थे और बड़ी-बड़ी बाजी जीतते चले जाते थे. इसके बदले सरगना जीत की रकम का 40 प्रतिशत हिस्सा खुद रखता था.पुलिस ने 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर इस हाईटेक जुआड़खाने का खुलासा किया है.

जुआरी के पास सिपाही का आया फोन
पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जुआरियों से पूछताछ कर रहे थे. तभी एक जुआरी का फोन बजने लगा सीओ ने स्पीकर ऑन कर बात करने को कहा तो उधर से सिपाही ने जुआरी के हालचाल लिए और बोला तुम भी अरेस्ट हुए हो क्या? सीओ ने पूछा किसका फोन था तो जुआरी ने बताया कि सिपाही संजीव यादव का फोन था. सीओ ने तत्काल सिपाही को ट्रैफिक विभाग भेज दिया.

एक जुआरी लड़ चुका है पार्षदी का चुनाव?
कई बड़े नाम इस मामले में सामने आ रहे है. बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात ही यह सब पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे लेकिन काफी लोग इनकी पैरवी में जुटे थे. इसलिए पुलिस को प्रेस वार्ता स्थगित करनी पड़ी. एक जुआरी पार्षदी का चुनाव लड़ चुका है. डीबीएस कॉलेज में छात्रसंघ से भी वह सक्रिय था आैर एरिया के पत्रकारों के भी टच में था. पैरवी ज्यादा होने पर इंस्पेक्टर राजीव सिंह को मौके से हटना पड़ा. दबाव के चलते रात में होने वाली प्रेस कांफ्रेंस स्थगित करनी पड़ी. अधिकारियों को भी पल-पल की अपडेट दी गई. बुधवार को खुलासा कर जेल भेजा गया

सरगना की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
हालांकि सरगना अभी फरार है.डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बाबूपुरवा कालोनी में रिंकू गुप्ता के मकान में कई सालों से हाईटेक जुआ खिलाया जा रहा था.सूचना पर एसपी साउथ दीपक भूकर ने बाबूपुरवा सीओ आलोक सिंह व थाने की पुलिस के साथ छापा मारकर जुआरियों को गिरफ्तार किया.

क्या-क्या हुआ बरामद
मौके से दो लाख 25 हजार 700 रुपये नकद, आठ पैकेट में भरी कई सारी इलेक्ट्रानिक डिवाइस (चाभी, मोबाइल और चश्मानुमा), पांच ब्लूटूथ, केमिकल युक्त ताश की 93 गड्डी, आठ इलेक्ट्रानिक कैमरे, कैमरे युक्त चार घड़ियां, सेंसर डिवाइस, पांच चार्जर, फिटनेस बॉक्स, लेंस, केमिकल भरी छह शीशी और 17 मोबाइल बरामद किए हैं. एसपी साउथ ने डिवाइस का इस्तेमाल करने का डेमो भी दिया.सरगना अजमत उर्फ आजम फरार है. यह नौबस्ता थाना क्षेत्र की उस्मानपुर कालोनी का रहने वाला है.

कौन-कौन पकड़ा गया?

लतीफ, निवासी बाबूपुरवा
रिंकू गुप्त निवासी बाबूपुरवा
दुर्गेश निवासी गोविंदनगर
विनीत निवासी बगाही
कमल यादव निवासी किदवईनगर
अजय शुक्ला निवासी कल्याणपुर
रवि पाल निवासी बारादेवी
सुरेंद्र पाल निवासी जूही
नीरज गुप्ता निवासी श्यामनगर
वैभव गुप्ता निवासी जूही कला
कृष्ण मुरारी निवासी बारादेवी
मनीष निवासी गोविंदनगर
विक्की सिंह निवासी बाबूपुरवा
आलोक श्रीवास्तव निवासी गुजैनी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...