किसी भी वक़्त गूँज सकती हैं करीना के घर किलकारियां

बॉलीवुडकिसी भी वक़्त गूँज सकती हैं करीना के घर किलकारियां

Date:


किसी भी वक़्त गूँज सकती हैं करीना के घर किलकारियां

एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर की किसी भी वक्त डिलीवरी हो सकती है। पूरी फैमिली और पति सैफ अली खान इस बीच तमाम तैयारी करते भी दिखे। सैफ अली खान ने बड़ा बॉक्स भरकर नए टॉयज यानी खिलौने भी घर मंगवा लिए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला।

करीना कपूर को दूसरी बार बेटा होता है या बेटी, ये जल्द ही साफ हो जाएगा। अभी उनका एक बेटा है तैमूर अली खान। बताया जा रहा है कि गुरुवार की करीना कपूर की डिलीवरी डेट है। इसी वजह से करीना की मां बबीता कपूर, बहन करिश्मा उनसे मिलने सुबह सुबह ही पहुंच गए।

बता दें करीना की मां ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं लेकिन बेटी से मिलने के लिए वह नर्स के सहारे से पहुंची। अब कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ कहीं जाते दिख रहे हैं।

करीना कपूर की डिलीवरी से पहले ही सोशल मीडिया पर करीना कपूर की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीर करीना,सैफ और बेबी तैमूर की है। ये फोटो तैमूर के समय क्लिक की गई थीं।

इंस्टाग्राम हो या ट्विटर, सोशल मीडिया पर करीना कपूर के फैंस उनकी डिलीवरी को लेकर चिंता और उत्सुक दिखाई दिए। कुछ ने करीना कपूर की स्वास्थ्य की कामना की तो कुछ एक्साइटिड नजर आए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...