अमित शाह का बंगाल की महिलाओं से वादा, सत्ता में आने पर 33 फीसदी से अधिक मिलेगा आरक्षण

फीचर्डअमित शाह का बंगाल की महिलाओं से वादा, सत्ता में आने पर...

Date:


अमित शाह का बंगाल की महिलाओं से वादा, सत्ता में आने पर 33 फीसदी से अधिक मिलेगा आरक्षण

काकद्वीप: केंद्रीय गृह मंत्री अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एक चुनावी सभा में कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर पश्चिम बंगाल में महिलाओं को 33 फीसदी से अधिक के आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने का भी वादा किया।

जारी रहेगा सोनार बांग्ला’ में बदलने का संघर्ष
अमित शाह ने यहां एक जन सभा को संबोधित करते हुए इस आशय की घोषणा एवं वादा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ में बदलने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, “ बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने के लिए यह भाजपा की लड़ाई है। यह लड़ाई हमारे बूथ कार्यकर्ताओं और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सिंडिकेट के बीच है। ”

भाजपा की सरकार लाना उद्देश्य नहीं
अमित शाह ने दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में पार्टी की पांचवी और अंतिम चरण की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा,“ ममता बनर्जी की सरकार को हटाने के बाद भाजपा की सरकार लाना हमारा उद्देश्य नहीं है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि पश्चिम बंगाल में स्थिति में बदलाव हो, राज्य के गरीबों की स्थिति में बदलाव हो, राज्य की महिलाओं की स्थिति में बदलाव हो।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...