बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ एक बार फिर कमबैक करने के लिए तैयार है । लेकिन क्या आप ये बात पता हैं कि करण जौहर 12 महीने में 7 फिल्में लॉन्च करने की प्लानिंग करने में लगे हैं! जी हां सुनने में यही आ रहा है, करण जौहर एक साल में 7 फिल्मे लाने वाले है, तो चलिए जानते है इस बार फैंस एक लिए उनके पिटारे में क्या-क्या है।
कहां ये जा रहा है की करण जौहर के पास इस समय प्रोडक्शन के कई स्टेज में लगभग सात फिल्में हैं। इनमें ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ जैसी फिल्मो के नाम शामिल हैं। आपको बता दे सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना की एक्शन मूवी ‘योद्धा’ भी इस साल के अंत में रिलीज होने के लिए तैयार है।
इसके अलावा सुनने में ये भी आया है की एक बायोपिक पर भी काम चल रहा है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा देख सकते हैं। क्योकि एक्टर को इस हफ्ते की शुरुआत में पुरानी दिल्ली में फिल्म की शूटिंग के दौरान देखा गया था। तो माना यही जा रहा है की शायद
ये वही बायोपिक की शूटिंग कर रहे है इसके अलावा सारा अली खान की ‘ऐ वतन मेरे वतन’ और काजोल की ‘सरजमीन’ पर भी काम चल रहा है। एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का नाम भी सामने आ रहा है ‘मिस्टर और मिसेज माही’, जिसमें जान्हवी कपूर और राजकुमार राव एक्टिंग करते नजर आएंगे। आपको बता दे की सारा वाली फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। जबकि बाकियो को थिएटर्स में ही रिलीज करने की प्लानिंग हो रही है।
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक बार एक्टिंग करते नजर आएंगे। ये फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होने वाली है। एक और फिल्म ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ 25 अगस्त को रिलीज हो सकती है। सुनने में ये आ रहा था कि सिद्धार्थ की ‘योद्धा’ फिल्म को सितंबर में रिलीज किया जायेगा मगर शाहरुख की ‘जवान’ के कारण उनकी फिल्म की रिलीज होने की डेट को आगे बढ़ा दिया गया। इसके अलावा अन्य दो फिल्में, ‘शंकरन’ और ‘सरजमीन’ भी 2024 तक रिलीज कर दी जाएगी।

