‘द कपिल शर्मा इंटरनेशनल टूर’ के लिए कपिल हुए अमेरिका रवाना

Uncategorized'द कपिल शर्मा इंटरनेशनल टूर' के लिए कपिल हुए अमेरिका रवाना

Date:

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी शानदार कॉमेडी के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कपिल एक बार फिर लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने घोषणा की थी कि वह और उनकी टीम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को हंसाने जा रही हैं, जिसके बाद से ही फैंस में काफी उत्साह है. अब ऐसा लग रहा है कि वह समय दूर नहीं जब प्रशंसक उन्हें ऐसा करते हुए देखेंगे। दरअसल, हाल ही में कपिल शर्मा को अपने इंटरनेशनल टूर के लिए विदेश रवाना होते देखा गया।

जब कपिल शर्मा ने ये ऐलान किया था कि वो ‘द कपिल शर्मा शो’ बंद कर रहे है तो उनके फैन्स उनकी इस खबर से काफी दुखी हो गए थे . हालांकि, इसके साथ ही कॉमेडियन ने अपने इंटरनेशनल कपिल शर्मा शो टूर की भी घोषणा की, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। कपिल शर्मा से सभी फैंस इस बात से खुश थे कि अब उनका चहेता कप्पू विदेशों में भी कॉमेडी का तड़का लगाने जा रहा है. कपिल ने कुछ दिन पहले ही घोषणा की थी कि वह ‘द कपिल शर्मा टूर’ पर जाने के लिए तैयार हैं। अब जब कॉमेडियन टूर पर निकल रहे हैं तो कपिल को एयरपोर्ट पर जाते देखा गया है, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

कपिल ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो की शूटिंग पूरी की है, जिसका आखिरी एपिसोड 23 जुलाई को उनके दौरे पर निकलने से पहले प्रसारित होगा। कपिल ने शो के लिए अर्चना पूरन सिंह के साथ अपने आखिरी फोटोशूट की एक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने लिखा कि वह इस दौरे पर उन्हें मिस करेंगे क्योंकि अर्चना पूरन सिंह अमेरिकी दौरे का हिस्सा नहीं होंगी. कपिल ने एक और बड़ी खुशखबरी यह भी साझा की कि वह इस दौरे को यूएसए से यूके तक जारी रखेंगे। अमेरिका में अपने शो के बाद, वह अपने प्रशंसकों का मनोरंजन जारी रखने के लिए यूके में भी अपना दौरा शुरू करेंगे।

कपिल शर्मा को एयरपोर्ट पर ब्लैक कैजुअल आउटफिट पहने देखा गया। एयरपोर्ट पर उन्हें देखकर वहां मौजूद कपिल के फैन्स खुशी से झूम उठे और उनके साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं। कपिल के शो की बात करें तो यह फिलहाल अपने चौथे सीजन में है, जिसे अप्रैल 2016 में लॉन्च किया गया था। मौजूदा सीजन सितंबर 2022 में शुरू हुआ था। कपिल ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो के अपने टूर की शूटिंग पूरी की है, जिसका आखिरी एपिसोड 23 जुलाई को प्रसारित होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...