Education News: निजी तकनीकी संस्थानों में बढ़ेगी फीस, बीटेक के लिए देने होंगे सालाना इतना रुपए

उत्तर प्रदेशEducation News: निजी तकनीकी संस्थानों में बढ़ेगी फीस, बीटेक के लिए देने...

Date:

Education News: यूपी में निजी तकनीकी संस्थानों में फीस बढ़ाने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक निजी तकनीकी संस्थानों में 10 प्रतिशत तक फीस बढ़ाई जाएगी। हालांकि ये फीस वृद्धि सरकारी संस्थानों में नहीं होगी। यूपी की फीस नियमन समिति की नई लिस्ट के अनुसार, इस बार निजी पॉलिटेक्निकों से इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने के लिए छात्रों को हर साल अब 33600 रुपए फीस देनी होगी। अभी इसके लिए 30150 रुपए फीस जमा करनी होती है। तीन साल के डिप्लोमा के लिए 3450 रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से 10350 रुपए और अधिक चुकाने होंगे।

निजी शिक्षण संस्थानों की फीस में दस प्रतिशत तक वृद्धि

निजी तकनीकी संस्थानों से डिग्री डिप्लोमा करने वाले छात्रों को इस बार अधिक फीस देकर शिक्षण कार्य करना होगा। प्रदेश भर के निजी संस्थानों में शुल्क निर्धारण करने वाली प्रवेश और फीस नियमन समिति ने निजी शिक्षण संस्थानों की फीस में दस प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया है।

कोर्सों के अनुसार फीस भी तय की गई है। इस संबंध में घोषणा कल छह जुलाई को लखनऊ में होने वाली बैठक में होगी। इससे प्रदेश के करीब चार लाख छात्रों को अधिक फीस देनी होगी। सरकारी संस्थाओं में डिप्लोमा कर रहे दो लाख छात्रों की फीस में बदलाव नहीं किया है।
फीस नियमन समिति की नई लिस्ट के अनुसार, इस बार निजी पॉलिटेक्निकों से इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने के लिए छात्रों 33600 रुपए फीस प्रति वर्ष देनी होगी। अभी तक इसके लिए 30,150 रुपए फीस जमा करनी होती थी।

61200 रुपए सालाना बीटेक की फीस

तीन साल के डिप्लोमा के लिए 3450 रुपए प्रति साल के हिसाब से 10350 रुपए और अधिक चुकाने होंगे। इसी तीन साल के डिप्लोमा के लिए सरकारी पॉलिटेक्निकों छात्रों को हर साल 12670 रुपए के हिसाब से 38010 रुपए फीस देनी होगी। 61200 रुपए सालाना बीटेक की फीस प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत यूपी में 149 सरकारी पॉलिटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त और 1266 निजी संस्थान हैं। इनमें 2,35,464 सीटें हैं। सरकारी संस्थाओं में 59,028 सीट और निजी में 1,76,434 सीटें हैं। निजी क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेजों से बीटेक करने वाले छात्रों को इस बार 61,200 रुपए प्रति वर्ष फीस चुकानी होगी। बीफार्मा के लिए 70,500 रुपए व बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए 64300 रुपए फीस देनी होगी।

डीफार्मा और डिप्लोमा इन आर्किटेक्चर

डीफार्मा और डिप्लोमा इन आर्किटेक्चर के लिए साल में क्रमश: 50,100 रुपए और 33700 रुपए जमा करना होगा। डिप्लोमा ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी फीस 34,800 रुपए हो जाएगी। डीफार्मा को छोड़कर दो साल व एक साल के सभी पाठ्यक्रमों की फीस 25,000 रुपए ही रहेगा। जबकि सहायता प्राप्त डिप्लोमा स्तरीय तकनीकी संस्थानों में चल रहे पाठ्यक्रमों की फीस 19000 रुपए की गई है।

इन पाठ्यक्रमों के लिए देनी होगी फीस

इस बार बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स और बैचलर ऑफ फैशन एंड अपैरल डिजाइनिंग के छात्रों को 94,900 रुपए, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के छात्रों को 77,900 रुपए देने होंगे। एमबीए के लिए 66,500 रुपए व एमसीए के लिए 61,200 रुपए फीस निर्धारित की है। एम फार्मा के लिए 76,500 रुपए और मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए 64,000 रुपए जमा करने होंगे। प्राविधिक शिक्षा के निदेशक केराम ने बताया कि पॉलिटेक्निकों में फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। छात्रों को हर साल 12670 रुपए फीस जमा करनी होगी। पाठ्यक्रमों के अनुसार फीस निर्धारित है। समिति की बैठक छह जुलाई को होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...