Site icon Buziness Bytes Hindi

Kanwar yatra: कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने देहरादून-अंबाला हाइवे किया जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

jl1001

Kanwar yatra: कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने देहरादून-अंबाला हाइवे को जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। पीड़ित कांवड़ियों को पुलिस के साथ हरिद्वार भेजकर नई कांवड़ और गंगाजल लाने की व्यवस्था की। इसके बाद मामला शांत हुआ।
सहारनपुर में कांवड़ खंडित होने पर आक्रोशित कांवड़ियों ने सरसावा में देहरादून-अंबाला हाइवे जाम कर दिया। इसका पता लगते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को समझाया। इसके बाद पीड़ित कांवड़िये को पुलिस के साथ हरिद्वार से नई कांवड़ और गंगाजल लाने के लिए भेजा। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।

चंडीगढ़ निवासी कांवड़िया रविवार की देर शाम सरसावा क्षेत्र के शाहजहांपुर स्थित कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचा। वहां पहले से मौजूद कांवड़ियों को जानकारी दी कि वह जब सहारनपुर से सरसावा की तरफ आ रहा था तो अज्ञात व्यक्ति ने उसकी कांवड़ खंडित की है। इसकी जानकारी उसे बाद में हुई। पता लगते ही कांवड़ियों में रोष फैल गया। वह सड़क पर उतर आए। कांवड़ियों ने देहरादून—अंबाला हाइवे जाम कर दिया।

हाइवे जाम की सूचना पर एसपी देहात सागर जैन, सीओ नकुड़ नीरज कुमार, सीओ अजेंद्र और थाना सरसावा इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझाया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी के कांवड़िए को कांवड़ और गंगाजल हरिद्वार से दिलवाने का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस के साथ कांवड़ियां को हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए भेजा गया। जिसके बाद कांवड़ियों ने जाम खोला। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

कांवड़ियों ने शंका जाहिर की है कि दूसरे समुदाय के किसी व्यक्ति ने कांवड़ को खंडित किया। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने जाम लगाने के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Exit mobile version