Kanwar Yatra 2023: ट्रक की टक्कर से दिल्ली के नौ कांवड़ियां घायल, तीन गंभीर

उत्तराखंडKanwar Yatra 2023: ट्रक की टक्कर से दिल्ली के नौ कांवड़ियां घायल,...

Date:

Kanwar Yatra 2023: ट्रक की टक्कर से दिल्ली के नौ कांवड़ियां घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीन कांवड़ियों की हालात गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी नौ कांवड़ियां छोटे हाथी में सवार होकर हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने कांवड़ियों से भरे छोटे हाथी में टक्कर मार दी। जिससे छोटा हाथी में सवार कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई है। हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

हादसे में घायल सभी नौ कांवड़ियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से चार कांवड़ियों और चालक की गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार, दो बजे दिल्ली निवासी नौ कांवड़ियां एक छोटे हाथी में सवार होकर हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे थे। जैसे ही छोटा हाथी हरिद्वार हाईवे पर स्थित ईंट भट्टे के पास पहुंचा तो सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर लगने से छोटे हाथी में सवार कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख हाइवे से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चालक और चार कांवड़ियों को गंभीर देख उनको ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...