Kanpur Violence : कानपुर हिंसा मामले का मास्टरमाइंड जफर हयात सहित चार आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

उत्तर प्रदेशKanpur Violence : कानपुर हिंसा मामले का मास्टरमाइंड जफर हयात सहित चार...

Date:

कानपुर। प्रदेश के कानपुर में गत शुक्रवार जुमे की नमाज पर हिंसा मामले में जांच में जफर हयात हाशमी का नाम सामने आया है। पुलिस ने जफर को हिंसा का मास्टरमाइंड मानते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। जफर के साथ चार अन्य आरोपी भी साथ में हैं। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी जफर हयात सहित चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Also Read : Kanpur Violence : यूपी STF के हत्थे चढ़ा कानपूर हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी

कानपुर पुलिस ने हिंसा के मामले में अभी तक 29 लोग गिरफ्तार किए है। इसमें हिंसा का मास्‍टरमाइंड जफर हयात हाशमी, मोहम्‍मद राहिल,जावेद अहमद खान और मोहम्‍मद सुफियान के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, हाशमी मौलाना अली जौहर फैंस एसोसिएशन का अध्‍यक्ष बताय जाता है। इसके अलावा अन्य बाकी आरोपी भी इसी संगठन से जुड़े हैं। पुलिस ने कानपुर में हिंसा,पथराव की घटना के दूसरे दिन शनिवार को पांच सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में कानपुर में 40 लोग घायल हुए थे। 

फिलहाल, कानपुर पुलिस ने आज रविवार को कोर्ट बंद होने के  बाद चारों आरोपियों को कानपुर की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। जहां पर कोर्ट से आरोपियों का 14 दिन का रिमांड मांगा। लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कानपुर पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोर्ट में हिंसा के आरोपियों की रिमांड की गई थी।

Also Read : Gyanvapi Mosque Controversy : प्लेसेस ऑफ़ वरशिप कानून को चैलेन्ज करने वाली याचिकाओं का विरोध करेगी जमीअत

कानपुर पुलिस ने गत शनिवार को राजधानी लखनऊ से हिंसा के मास्‍टरमाइंड हयात जाफर हाशमी और उसके छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से छह मोबाइल और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह सभी कानपुर हिंसा के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए लखनऊ में एक न्यूज़ चैनल के ऑफिस में छिपे हुए थे। कानपुर हिंसा पर प्रदेश सरकार ने सख्‍ती से कार्रवाई की है। मामले को हर तरीके से जांच कर देखा जा रहा है। यूपी एटीएस एडीजी नवीन अरोड़ा ने कानपुर में कैंप किया है। यूपी पुलिस के साथ एटीएस इस हिंसा की जांच में जुड़ गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related