Kanpur Tractor Trolly Accident: कानपुर में बड़ा हादसा,श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने से 22 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशKanpur Tractor Trolly Accident: कानपुर में बड़ा हादसा,श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित...

Date:

कानपुर। कानपुर में बड़ा हादसा हो गया है। जिले के घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 22 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार आज कोरथा गांव निवासी लोग एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। जहाँ से मुंडन संस्कार करवा कर सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली से लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली हादसे का शिकार होकर खंती पानी भरे में जा गिरे। घटना से मौके पर भयंकर चीख पुकार मच गई। पानी में  ट्राली आधे घंटे तक डूबी रही औऱ बाहर नहीं निकाली जा सकी।

इससे पानी के अंदर ही ट्राली में बैठे अधिकतर लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुँचे पुलिस बल और आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। अभी भी शवों को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं, घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस द्वारा आसपास से 15 एम्बुलेंस मंगाई हैं। घटना की जानकारी के बाद डीएम और एडीजी जोन भी भीतरगांव घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में करीब 70 लोग सवार थे। 22 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं और रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटमपुर सड़क  हादसे में हुई मौत पर दुख जताया है और उनके परिजनों के लिए  राहत कोष से मदद दिए जाने की घोषणा की है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटमपुर ट्रैक्टर-ट्राली हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्ति करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के उचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related