कानपुर : घायल सिपाही का भाई बोला आधुनिक हथियारों से लैस हो पुलिस

मेरठ रीजनकानपुर : घायल सिपाही का भाई बोला आधुनिक हथियारों से लैस हो...

Date:


कानपुर : घायल सिपाही का भाई बोला आधुनिक हथियारों से लैस हो पुलिस

कानपुर एनकाउंटर में बुलंदशहर का सिपाही भी गोली से हुआ घायल

बुलंदशहर। कानपुर एनकाउंटर में यूपी पुलिस के आठ जाबाज पुलिसकर्मी शहीद और 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल सिपाहियों में बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र का सिपाही अजय को भी बदमाशों की गोली लगी है। जाबाज सिपाही अजय कश्यप का गमजदा परिवार उनकी कुशलता जानने के लिए सुबह से शाम तक टीवी के सामने बैठा रहा। 14 मई 2019 को उत्तरप्रदेश पुलिस में तैनात हुए अजय के परिजन सरकार से यूपी पुलिस के जवानों को भी आधुनिक हथियार सुलभ कराने की मांग कर रहे हैं।

अजय के भाई राहुल की मानें तो बदमाशों की तर्ज पर पुलिसकर्मियों पर भी आधुनिक हथियार होते तो सभी बदमाशों मारे जा सकते थे और पुलिस के जाबाज जवानों की जान बचाई जा सकती थी। आपको बता दें घायल कांस्टेबल अजय कश्यप की अभी शादी भी नही हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related