रिया के खिलाफ FIR से कंगना को मिली ख़ुशी

बॉलीवुडरिया के खिलाफ FIR से कंगना को मिली ख़ुशी

Date:


रिया के खिलाफ FIR से कंगना को मिली ख़ुशी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले ने दिवंगत अभिनेता के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में भादवि की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत उक्त एफआईआर दर्ज कराई है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा उठाए गए इस कदम से कंगना रनौत खुश नजर आईं। कंगना रनौत ने रिया चक्रवर्ती समेत महेश भट्ट और मुंबई पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। कंगना रनौत की टीम ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘रिया पिछले 6 महीने से सुशांत के साथ थीं, उन्होंने महेश भट्ट को उनके मनोचिकित्सक के रूप में नियुक्त कर रखा था और उसकी मौत से दो दिन पहले ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थीं। खुशी है कि अब इस पूरी बात की जांच की जाएगी।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related