कंगना रनौत की आने वाली फिल्म धाकड़ की रिलीज डेट के साथ नया पोस्टर रिलीज हो गया है। कंगना रनौत की धाकड़ फिल्म 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्टर के जरिए कंगना रनौत के रोल एजेंट अग्नि के बारे में भी खुलासा किया गया। बता दें इस थ्रिलर फिल्म रजनीश गई डायरेक्ट कर रहे हैं।
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, एजेंट अग्नि बहुत ही निडर और तेज हैं। इंडिया की पहली फीमेल लीड एक्शन थ्रिलर फिल्म धाकड़ है। जो कि 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। बता दें धाकड़ के लिए फिल्ममेकर्स ने गांधी जयंती के मौके को चुना है। 2 अक्टूबर की गांधी जयंती है और एक दिन पहले सिनेमाघरों में कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ धमाल मचाने को आ रही है।
कंगना रनौत ने कोरोना काल के बाद इस फिल्म की शूटिंग में जुटी थीं। अब इस साल हालात सामान्य होते होते उनकी फिल्म भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब देखना ये होगा कि क्या ये फिल्म मणिकर्णिका की तरह सुपरहिट होगी या फिर जजमेंटल की तरह निराश करेगी। अब ये इसी साल साफ हो जाएगा।
फिल्म धाकड़ को इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स की ऐड बना चुके रजनीश ‘रेज़ी’ घई ही बना रे हैं। पहला मौका है जब किसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में लीड रोल में कोई एक्टर नहीं बल्कि एक्ट्रेस होंगी। इस फिल्म को रितेश शाह ने लिखा है जो इससे पहले पिंक और एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों को लिख चुके हैं।

