अश्वत्थामा का फर्स्ट लुक जारी, विक्की कौशल के अपोज़िट नज़र आ सकती हैं सारा

बॉलीवुडअश्वत्थामा का फर्स्ट लुक जारी, विक्की कौशल के अपोज़िट नज़र आ सकती...

Date:


अश्वत्थामा का फर्स्ट लुक जारी, विक्की कौशल के अपोज़िट नज़र आ सकती हैं सारा

पिछले हफ्ते विक्की कौशल की फिल्म अश्वत्थामा का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ। इस फिल्म में विक्की कौशल एक बार फिर एक्शन रोल में नजर आएंगे। फर्स्ट लुक के रिलीज के बाद से ही फिल्म में हीरोइन कौन होगी इस पर चर्चा शुरू हो गई है। लेटेस्ट फिल्म रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार विक्की कौशल के अपोसिट आपको सारा अली खान नजर आ सकती हैं।

एक रिपोर्ट की मानें तो सारा अली खान विक्की कौशल के विपरीत अश्वत्थामा में नजर आएँगी। पहली बार सारा विक्की के साथ जोड़ी बनाती नजर आ सकती है। ये फिल्म विज्ञान से जुड़ी होगी। खैर अभी तक दोनों की जोड़ी पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है। सारा का नाम इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही लिया जा रहा है। लेकिन अभी न तो सारा ने न ही फिल्ममेकर्स ने कंफर्म किया है।

बता दें इस फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट करेंगे तो वहीं रोनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे। बताया जा रहा है कि अश्वत्थामा एक साइंटिफिक फिल्म है और महाभारत के अध्याय से एक किरदार अश्वत्थामा पर आधारित है। कुध दिन पहले ही फिल्ममेकर्स ने जबरदस्त पोस्टर शेयर किया था।

बता दें आदित्य धर और रोनी स्क्रूवाला की जोड़ी इससे पहले विक्की कौशल के साथ उरी फिल्म लेकर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया। ये तिगड़ी पिछले बार जिस तरह से हिट हुई, उम्मीद की जा रही है कि ये तीनों मिलकर एक बार फिर धमाल मचाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...