रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कंगना को मिल ही गया न्योता

एंटरटेनमेंटरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कंगना को मिल ही गया...

Date:

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को और तेज़ कर दिया है। प्राण प्रतिष्ठा के मौके देश VVIP हस्तियां अयोध्या में 22 जनवरी के ऐतिहासिक मौजूद होंगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। हर क्षेत्र के प्रतिष्ठ लोगों को इस ऐतिहासिक मौके का साक्षी बनने के लिए बुलाया जा रहा है. समारोह में फ़िल्मी हस्तियों को भी निमंत्रण भेजे गए हैं जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की परम भक्त कंगना रनौत का नाम भी शामिल है, हालाँकि पहले उस लिस्ट में उनका नाम नहीं था जिन्हे समारोह में बुलाया जाना था.

बता दें कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए 3000 वीवीआईपी समेत कुल 7000 मेहमानों को न्योता भेजा जा चूका था लेकिन कंगना को न्योता नहीं मिला था, इससे कंगना बहुत निराश थी , बहरहाल अब खबर ये है कि उन्हें न्योता मिल चुका और वो अयोध्या जाएंगी और राम लला के दर्शन भी करेंगी। कंगना को 22 जनवरी के लिए न्योता मिला है इसकी जानकारी विरल भयानी के इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली है. इस पोस्ट में एक वीडियो है जिसमें कंगना रनौत बहुत सिंपल लुक में नज़र आ रही है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि कंगना राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगी।

कंगना रनौत को भाजपा, विशेषकर प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा समर्थक माना जाता है, सरकार की तरफ से उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। सोशल मीडिया पर वो मोदी सरकार और भाजपा विरोधियों से हमेशा भिड़ती नज़र आती हैं। हालाँकि उन्हें इसका काफी नुक्सान भी उठाना पड़ रहा है, काफी समय से उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। उनका गुस्सा भी कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर निकाला है और उनकी फिल्में न देखने वालों को देशद्रोही तक बता दिया था जिसपर उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी हंसी उड़ाई गयी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related