Madhya Pradesh Exit Poll: एग्जिट पोल के आंकड़ों पर शिवराज और कमलनाथ ने कही ये बात

नेशनलMadhya Pradesh Exit Poll: एग्जिट पोल के आंकड़ों पर शिवराज और कमलनाथ...

Date:

Madhya Pradesh Exit Poll: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ। मतों की गिनती का काम तीन दिसंबर रविवाार को होगा। मध्य प्रदेश चुनाव में इस बार रिकार्ड 77.18 फीसदी मतदान हुआ। मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल जारी कर चुकी हैं।
मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल से भाजपा उत्साह में है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने एग्जिट पोल के आधार पर एवं जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने 165 सीटों के आने की बात कही। एग्जिट पोल पर कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा के खिलाफ अंडर करंट था। जो तीन दिसंबर को दिखाई देगा। यह सभी भाजपा प्रायोजिक कवायद है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ मुख्यमंत्री होंगे।

एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिखाए जाने पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता काफी खुश हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और डबल इंजन की सरकार पर जनता का अथाह विश्वास विधानसभा चुनाव के दौरान देखने को मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की जनसभाओं में उमड़े जनसैलाब ने भाजपा की जीत सुनिश्चित की है। एग्जिट पोल में जिस तरह भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। यह एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी को स्पष्ट करता है।

एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया

वहीं एग्जिट पोल पर कमलनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप कांग्रेस की शक्ति हैं और मेहनत और समर्पण से जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। तीन दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी।
मैंने हमेशा आपसे कहा कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है। जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी है। आपको पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...