ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन तोे कांग्रेस ने गंगाजल छिड़क समाधी स्थल का किया शुद्धिकरण

फीचर्डज्योतिरादित्य सिंधिया ने रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन तोे कांग्रेस ने गंगाजल...

Date:


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन तोे कांग्रेस ने गंगाजल छिड़क समाधी स्थल का किया शुद्धिकरण

  • कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी भी की

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर नमन करने को लेकर भड़की कांग्रेस ने मंगलवार को समाधि स्थल को गंगाजल से धोया। इस दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Read also: सिंधिया ने कांग्रेस के हमलों की धार को किया कमजोर

गौरतलब है कि राजघराने का इतिहास बदल कर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर जाकर उन्हें नमन किया। 160 साल के इतिहास में यह पहला अवसर बताया जा रहा है जब सिंधिया राजपरिवार के किसी मुखिया ने रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर जाकर नमन किया हो। आजादी के बाद से ही राजनेताओं के निशाने पर रहा सिंधिया राजपरिवार के ज्योतिराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस कदम से विपक्ष विचलित हो गया है।

बताया जाता है कि अट्ठारह सौ सत्तावन में अंग्रेजों से युद्ध करती हुई रानी लक्ष्मीबाई जब ग्वालियर पहुंची तब तत्कालीन सिंधिया रियासत ने उनको सहयोग नहीं किया था। जिसके बाद रानी लक्ष्मी बाई स्वर्णरेखा नदी के किनारे अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गयीं थीं। इस घटना का जिक्र कर विपक्षी दल हमेशा सिंधिया राजघराने पर निशाना साधता आ रहा है। लेकिन 160 साल बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रानी लक्ष्मीबाई को नमन कर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

Read also: सिंधिया की मध्य प्रदेश की राजनीति में बढ़ती हिस्सेदारी

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस कदम का विरोध करने वाली कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता आज जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता की अगुवाई में समाधि स्थल का गंगाजल से शुद्धिकरण करने के लिए पहुंचीं। हालांकि पुलिस ने सिर्फ जिलाध्यक्ष को ही पुष्प चढ़ाने की अनुमति दी। रुचि गुप्ता ने रानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद नारेबाजी की तो पुलिस ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समाधि स्थल से बाहर कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाधि स्थल के मुख्य द्वार को गंगाजल से धोकर बाकी गंगाजल रानी लक्ष्मी बाई की समाधि की ओर उछाल दिया। इस मुद्दे को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमलावर कांग्रेस का कहना है कि रानी लक्ष्मीबाई को सहयोग न करने वाले सिंधिया परिवार को उनकी समाधि पर आने का कोई हक नहीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related