अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी की देन है कानपुर मेट्रो

उत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी की देन है कानपुर मेट्रो

Date:


अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी की देन है कानपुर मेट्रो

  • कहा, सरकार आने पर उन्नाव तक चलाएंगे मेट्रो

उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कानपुर में मेट्रो का उद्घाटन किया। जिसको लेकर अखिलेश यादव ने दावा किया है कि कानपुर मेट्रो समाजवादी पार्टी की देन है। बिजली के लिए सबस्टेशन, अस्पताल, सड़क हम ने ही दी है।

Read also: योगी ने समाजवादी पार्टी की तुलना महाभारत के पात्रों से की

आज उन्नाव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्नाव में इंकलाब होगा 2022 में बदलाव होगा का नारा देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर कानपुर से उन्नाव तक मेट्रो चलाई जाएगी। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार को गरीबों को धोखा देने वाली सरकार बताया। कोरोना काल का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्नाव में गंगा किनारे लाशें बह रही थीं और सरकार उनको लकड़ी तक नहीं दे पाई। कोरोना के कारण जो जाने गईं वह भाजपा की नाकामी है जो दवा तक का इंतजाम नहीं कर पाई। प्रदेश की जनता को कोरोना से बचाने की जिम्मेदारी से भाजपा की थी।

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर पड़े छापे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने गलती से अपने ही कारोबारी के घर पर छापा डालवा दिया। वह तो पुष्पराज जैन के यहां छापा मारना चाहते थे मगर आयकर विभाग की टीम पीयूष जैन के यहां छापा डालने पहुंच गई। उन्होंने कहा कि नोटों पर लगी मुहर से बैंकों का पता कर यह जाना जा सकता है कि वह पैसा आया किसके अकाउंट से था।

Read also: व्यक्तिगत हमले भाजपा की हताशा को दर्शाते हैं : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहां के समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सांड से हमले पर होने वाली मौत पर मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। यदि किसी की जान साइकिल दुर्घटना चली जाती है तो मृतक के परिवार को बतौर मुआवजा 5 लाख रुपये देने का ऐलान सपा अध्यक्ष ने किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related