चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक पहले ममता ने बढ़ाई दिहाड़ी मजदूरों की मज़दूरी

फीचर्डचुनाव की तारीखों के एलान से ठीक पहले ममता ने बढ़ाई दिहाड़ी...

Date:


चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक पहले ममता ने बढ़ाई दिहाड़ी मजदूरों  की मज़दूरी

कोलकाता: चुनाव की तारीखों के एलान से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दांव खेला है। ममता सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की बात कही है। राज्य में अब दिहाड़ी मजदूरों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे दिए जाएंगे।

न्यूनतम मज़दूरी 144 रुपए से 202 रूपये हुई
इस घोषणा के तहत अकुशल दिहाड़ी मजदूरों के लिए मजदूरी को 144 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 202 रुपए करने की घोषणा की है। अर्द्ध कुशल श्रमिकों को अब 172 रुपए की बजाय 303 रुपए मिलेंगे, जबकि कुशल श्रमिकों को 404 रुपए देने की घोषणा की गई है। ममता बनर्जी के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी शेयर की गई है।

56 हजार 500 श्रमिकों को होगा फायदा
ममता बनर्जी ने ट्‍वीट में बताया कि इस घोषणा से पश्चिम बंगाल में 56 हजार 500 श्रमिकों को फायदा पहुंचेगा। इनमें 40 हजार 500 अकुशल श्रमिक हैं, जबकि 8000 अर्धकुशल श्रमिक। कुशल श्रमिकों की संख्या 8000 है। इससे पहले अपने भाषण में ममता बनर्जी ने कहा था कि वह किसी से नहीं डरतीं और उन्हें जेल से या किसी अन्य चीज से नहीं डराया जा सकता।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...