भीड़ में महिला ने झपटा दीपिका का पर्स

बॉलीवुडभीड़ में महिला ने झपटा दीपिका का पर्स

Date:


भीड़ में महिला ने झपटा दीपिका का पर्स

बॅालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर दीपिका पादुकोण को भीड़ के बीच चोरी का सामना करना पड़ा है। दीपिका पादुकोण ने अपनी समझ से इस हादसे को टाल तो दिया, लेकिन भारी भीड़ के बीच दीपिका पादुकोण के साथ जो हुआ वो काफी चौंकाने वाला है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण का ये वीडियो मुंबई के खार इलाके का है। जहां एक फूड आउटलेट पर दीपिका पादुकोण खाने गई थीं। जब वह वहां से निकली तो भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया और यहीं पर चोरी करने की कोशिश की गई। इससे सभी वाकिफ हैं कि कई बार भीड़ में और गर्दी वाली जगहों पर बैग खींचने और चोरी का काम होता रहता है।

लेकिन दीपिका पादुकोण के साथ जो हुआ वो पूरी तरह से कैमरे में कैद हो गया। दीपिका पादुकोण इस हादसे में खुद का शिकार होने से बच गई हैं। ये वायरल वीडियो ये साफ तौर पर बता रहा है कि आम हो या खास कोई कभी भी हादसे का सामना कर सकता है।

दीपिका पादुकोण का बैग किसी ने कैमरे के सामने खींचने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने ये देखते हुए अपना बैग सामने वाले को छोड़ने को बोला। लेकिन इतनी भीड़ में खुद को पाकर दीपिका काफी परेशान नजर आईं।

भीड़ के बीच में दीपिका पादुकोण को उनके गार्ड्स काफी मुश्किल से कार के पास ले गए। इस दौरान दीपिका काफी परेशान दिखाई दीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...