फेसबुक इंडिया की आंखी दास के खिलाफ पत्रकार ने दर्ज कराया मुक़दमा

फीचर्डफेसबुक इंडिया की आंखी दास के खिलाफ पत्रकार ने दर्ज कराया मुक़दमा

Date:


फेसबुक इंडिया की आंखी दास के खिलाफ पत्रकार ने दर्ज कराया मुक़दमा

रायपुर: पिछले कुछ दिनों से फेसबुक विवाद काफी ज्यादा चर्चा में है। इस बीच इस मामले में एक और बड़ी खबर यह है कि धार्मिक भावनाएं आहत करने और लोगों को उकसाने के आरोप में छत्तीसगढ़ में फेसबुक कंपनी में बतौर भारत के नीति प्रमुख काम करने वाली आंखी दास के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

आँखी दास ने पत्रकार के खिलाफ लगाया था आरोप
एनडीटीवीकी मानें तो आंखी दास के खिलाफ यह केस उसी पत्रकार ने लगाया है, जिस पत्रकार पर पिछले दिनों आंखी दास ने धमकी देने का आरोप लगाया था। बता दें कि पिछले दिनों अमेरिकी पब्लिकेशन वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के बाद फेसबुक की कार्यकारी अधिकारी आंखी दास एक बड़े विवाद के केंद्र में है। दरअसल, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक उन दक्षिणपंथी नेताओं पर मेहरबान रहा है, जिन्होंने साइट पर विभाजनकारी सामग्री और अभद्र भाषा पोस्ट की थी।

पुलिस में दी थी शिकायत
बता दें कि अमेरिकी मीडिया में खबर छपने के बाद आंखी दास ने रविवार देर रात दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क थाने में सोशल मीडिया के जरिये धमकी दिए जाने की शिकायत भी दी थी।

धमकियों की बात
शिकायत में उन्होंने लिखा था कि वॉल स्ट्रीट जर्नल में 14 अगस्त को छपे एक लेख को लेकर लोग उन्हें फेसबुक व ट्विटर पर धमकियां दे रहे हैं।ऑनलाइन पोस्टिंग/कंटेंट के जरिये उनके जीवन को खतरा है।

पुलिस को सौंपे थे लिंक
आंखी ने अपनी शिकायत के साथ कुछ ट्विटर और फेसबुक हैंडल का लिंक भी पुलिस को सौंपा था जहां से उन्हें धमकी मिल रही थी। उन्होंने अपने व परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग भी की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...