मलाई का उपयोग चेहरे लिए होगा बहुत फायदेमंद, जानें

लाइफस्टाइलमलाई का उपयोग चेहरे लिए होगा बहुत फायदेमंद, जानें

Date:


मलाई का उपयोग चेहरे लिए होगा बहुत फायदेमंद, जानें

न्यूज़ डेस्क : गर्मी में आपको मलाई का काफी लाभ होता है, यानि ये स्किन के लिए मलाई बेहद लाभकारी है आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही टिप्स जो आपके लिए कारगर होंगी यानी हम आपको बताने दें कि मलाई के क्या क्या लाभ होते हैं मलाई को प्रोबायोटिक्‍स में शामिल किया जाता है.

यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, जिससे न सिर्फ नेचुरल ग्‍लो आता है, बल्कि शरीर के लिए जरूरी गुड फैट्स की भी आपूर्ति होती है. कई तरह के सौंदर्य उत्‍पाद इस्‍तेमाल करने के बाद भी अगर आपको अपने चेहरे पर ड्रायनेस महसूस हो रही है तो आपके लिए मलाई ही बेहतर है. जानते हैं इसके उपयोग. 

क्‍यों जरूरी है मलाई :

गर्मियों की सबसे बड़ी समस्‍या होती है रूखी,  झुलसी त्‍वचा. धूप में बाहर निकलने के कारण अकसर त्‍वचा पर टेनिंग हो जाती है मलाई में मौजूद फैट त्वचा को मॉइश्चर भी देता है. यह मॉइश्चर त्वचा पर फैट की एक कोटिंग कर देता है जिससे बाहरी धूल, धूप त्‍वचा को नुकसान नहीं पहुंचा पाती.

इस तरह करें इस्‍तेमाल :

त्वचा से टैनिंग (tanning) हटाने के लिए मलाई और बेसन को आपस में मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को त्वचा पर 10 मिनट तक लगाकर रखें और फिर सर्कुलर मोशन (circular motion) में मसाज करते हुए त्वचा को साफ करें इससे त्वचा पर जमा मृत कोशिकाएं और टैनिंग बिल्कुल साफ हो जाती है.

इस तरह बढ़ जाएगा निखार :

मलाई (milk cream) के तरह-तरह से बने फेस पैक त्वचा को सुंदर बनाने के साथ-साथ त्वचा को निखार (glowing) देने के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं मलाई में बेसन को मिलाकर त्वचा पर 20 मिनट तक लगाकर रखें इससे त्वचा पर निखार आता है इसके अलावा मलाई में हल्दी मिलाकर लगाने से भी त्वचा पर निखार आता है.

नहीं आएंगी झुर्रियां :

मलाई का इस्तेमाल ना सिर्फ त्वचा को पोषण देने के लिए किया जाता है बल्कि रोमछिद्रों (skin pores) में कसावट लाने के लिए भी किया जाता है मलाई में शहद मिलाकर मिश्रण बनाएं और सर्कुलर मोशन में त्वचा पर मालिश करें इससे त्वचा के रोमछिद्र सिकुड़ जाते हैं और ब्लैकहेड्स (black heads) की समस्या कम हो जाती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सॉवरेन क्लाउड क्या है और भारत के लिए इसकी जरूरत क्यों बढ़ रही है?

क्लाउड क्या है? हर डिजिटल गतिविधि से डेटा तैयार होता है। चाहे स्मार्टफोन से खींची गई तस्वीर हो, डिजिटल भुगतान हो या अस्पताल का अपॉइंटमेंट।इस डेटा को स्टोर, प्रोसेस और जरूरत पड़ने पर एक्सेस करना होता है। क्लाउड एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो संस्थानों को सुरक्षित डेटा सेंटर्स में रखे शक्तिशाली सर्वर्स के जरिए डेटा को स्टोर, प्रोसेस, मैनेज और जरूरत पड़ने पर प्राप्त करने की सुविधा देता है। स्थानीय डिवाइसेज या ऑन-प्रिमाइस सर्वर्स पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय, क्लाउड प्लेटफॉर्म डेटा और एप्लिकेशन्स को रिमोट इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलाने की सुविधा देते हैं। क्लाउड को एक डिजिटल वेयरहाउस की तरह समझा जा सकता है।  जैसे एक भौतिक वेयरहाउस में सामान स्टोर किया जाता है, वैसे ही क्लाउड में डेटा स्टोर किया जाता है, एप्लिकेशन्स चलाए जाते हैं, बैकअप तैयार किए जाते हैं और कहीं से भी सुरक्षित एक्सेस की सुविधा मिलती है आज बैंक, अस्पताल, निजी कंपनियां और सरकारी एजेंसियां अपने महत्वपूर्ण कामकाज और डिजिटल सेवाओं को चलाने के लिए क्लाउड सेवाओं पर निर्भर हैं। डेटा प्रोटेक्शन क्यों महत्वपूर्ण है? जैसे-जैसे जीवन और कारोबार से जुड़े अधिक पहलू ऑनलाइन हो रहे हैं, डेटा की सुरक्षा जरूरी हो गई है। व्यक्तिगत, वित्तीय और कारोबारी जानकारी अब एक मूल्यवान संपत्ति है। इस जानकारी को नुकसान, दुरुपयोग, चोरी या अनधिकृत एक्सेस से सुरक्षित रखना जरूरी है। डेटा ब्रीच से पहचान की चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी, ग्राहकों के भरोसे को नुकसान और जरूरी सेवाओं में व्यवधान जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। प्रभावी डेटा प्रोटेक्शन यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि जानकारी सुरक्षित और सटीक रहे और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध रहे। स्पैम, फिशिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से मजबूत सुरक्षा उपायों की जरूरत और स्पष्ट होती है। इन खतरों से निपटने के लिए टेलीकॉम कंपनियां अब एआई आधारित समाधानों का तेजी से इस्तेमाल कर रही हैं। उदाहरण के लिए एयरटेल के एआई आधारित एंटी स्पैम समाधान ने अब तक 93 अरब से अधिक स्पैम कॉल और 4 अरब स्पैम संदेशों की पहचान की है। इसके अलावा 14 लाख से ज्यादा धोखाधड़ी वाले लिंक को ब्लॉक करके डिजिटल भरोसे और उपयोगकर्ता सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिली है। स्वायत्त (सोवरेन) क्लाउड क्यों महत्वपूर्ण है? स्वायत्त (सोवरेन) क्लाउड ऐसा क्लाउड वातावरण है, जिसे किसी देश के कानूनी और नियामकीय अधिकार क्षेत्र के भीतर डेटा और क्लाउड संचालन बनाए रखने के लिए तैयार किया जाता है। भारत में इसका मतलब है कि डेटा को भारतीय कानूनों और सुरक्षा ढांचे के तहत स्टोर, मैनेज और नियंत्रित किया जाता है। इसे इस तरह समझा जा सकता है कि मूल्यवान दस्तावेजों को विदेश के बजाय भारत में बैंक लॉकर में रखा जाए। स्वायत्त (सोवरेन) क्लाउड डेटा पर अधिक नियंत्रण और निगरानी सुनिश्चित करने में मदद करता है। स्वायत्त (सोवरेन) क्लाउड केवल डेटा को भौतिक रूप से स्टोर करने तक सीमित नहीं है। इसमें मेटाडेटा, बैकअप, एन्क्रिप्शन की, एक्सेस परमिशन और क्लाउड-मैनेजमेंट सिस्टम पर पूरा नियंत्रण भी शामिल है। इससे संस्थान संवेदनशील जानकारी की बेहतर सुरक्षा कर सकते हैं और अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। भारत में डेटा रखने से उसकी सुरक्षा में कैसे मदद मिलती है? भारत में डेटा होस्ट करने से कानूनी, नियामकीय और परिचालन स्तर पर अधिक नियंत्रण मिलता है। संस्थानों को यह बेहतर जानकारी रहती है कि डेटा कहां स्टोर है, उसे कैसे प्रोसेस किया जा रहा है और कौन उसे एक्सेस कर सकता है। बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा, सरकारी सेवाओं, कराधान, रक्षा और महत्वपूर्ण बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों के लिए यह खास तौर पर महत्वपूर्ण है, जहां डेटा सुरक्षा और अनुपालन सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हैं। डेटा को भारत के भीतर रखने से विदेशी कानूनी अधिकार क्षेत्रों के संपर्क में आने का जोखिम भी कम किया जा सकता है। इससे संस्थान राष्ट्रीय डेटा गवर्नेंस संबंधी आवश्यकताओं के साथ बेहतर तालमेल बना सकते हैं। एयरटेल ने भारत का पहला स्वायत्त (सोवरेन) टेल्को‑ग्रेड क्लाउड किया लॉन्च एयरटेल ने अगस्त 2025 में एक्सटेलिफ़ाय (Xtelify) के ज़रिए एयरटेल क्लाउड लॉन्च करके डिजिटल इंफ़्रास्ट्रक्चर और डेटा संप्रभुता के क्षेत्र में अपनी स्थिति मज़बूत की। इसके साथ एयरटेल भारत का पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बना, जिसने स्वायत्त (सोवरेन), टेल्को‑ग्रेड क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म पेश किया। यह प्लेटफ़ॉर्म मूल रूप से एयरटेल के अपने डिजिटल इकोसिस्टम को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया था और इसे प्रति मिनट 1.4 अरब तक ट्रांज़ैक्शन संभालने के लिए वास्तविक परिस्थितियों में परखा गया है।  सॉवरेन‑बाय‑डिज़ाइन/ स्वायत्त (सोवरेन)‑डिज़ाइन आर्किटेक्चर के साथ तैयार एयरटेल क्लाउड यह सुनिश्चित करता है कि डेटा, इंफ़्रास्ट्रक्चर और कंट्रोल‑प्लेन ऑपरेशन्स पूरी तरह भारत में होस्ट और नियंत्रित किए जाएँ। इससे एंटरप्राइज़ेज़ को डेटा रेज़िडेंसी, सुरक्षा और अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। एयरटेल के अगली पीढ़ी के डेटा सेंटर्स और देशभर में फैले नेटवर्क पर निर्मित यह प्लेटफ़ॉर्म 99.99% अपटाइम, जियो‑रिडंडेंसी, एडवांस्ड डिज़ास्टर रिकवरी, इम्यूटेबल बैकअप और लगातार डेटा रेप्लिकेशन की सुविधा देता है।  यह प्लेटफ़ॉर्म आईएएएस, पीएएएस और जेनरेटिव एआई आधारित सेवाओं की पूरी श्रृंखला उपलब्ध कराता है। इससे एंटरप्राइज़ेज़ और सरकारी संगठन मिशन‑क्रिटिकल वर्कलोड्स को सुरक्षित तरीके से चला सकते हैं, डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन को गति दे सकते हैं और अपने डेटा पर अधिक नियंत्रण बनाए रख सकते हैं। मेइटी सर्टिफ़िकेशन्स और एयरटेल के विश्वसनीय इंफ़्रास्ट्रक्चर पर आधारित एयरटेल क्लाउड एक सुरक्षित, स्थानीय स्तर पर नियंत्रित क्लाउड एनवायरनमेंट उपलब्ध कराता है, जिसे भारतीय बाज़ार की ज़रूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।  आज भारत में निर्मित और भारत के लिए तैयार एयरटेल क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म देशभर के एंटरप्राइज़ेज़ को सेवाएँ उपलब्ध कराता है और भारत का पहला टेल्को‑ग्रेड क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म है।

वोटर आईडी आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें? पूरी प्रक्रिया

वोटर आईडी या मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन करने...

e-EPIC Voter ID डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया

अगर आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज है और...