मेरठ। गन्ना विभाग के मेरठ परिक्षेत्र के प्रभारी अधिकारी और नोडल अधिकारी संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह मेरठ मंडल के दौरे पर हैं। उन्होंने आज मेरठ में गन्ना खरीद व ईआरपी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। संयुक्त गन्ना आयुक्त द्वारा सर्वप्रथम सहकारी गन्ना विकास समिति दौराला में आईटी इकाई, ईआरपी पर मॉड्यूल 4 व 5 की प्रगति, पूछ-ताछ पटल, समिति में चल रहे अनुरक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। चल रहे अनुरक्षण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गए।
Also Read : Meat Mafia Yakub Qureshi: पूर्वमंत्री याकूब कुरैशी पर गैंगस्टर एक्ट की तैयारी में पुलिस जुटा रही सबूत
समिति क्षेत्र के ग्राम मछरी में गन्ना सर्वेक्षण का निरीक्षण किया और निरीक्षण सही पाया गया। मौके पर उपस्थित ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व चीनी मिल के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जो भी सर्वेक्षण किया जा रहा है वह ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट होते रहना चाहिए। इसके पश्चात संयुक्त गन्ना आयुक्त जिला हापुड़ में गन्ना विकास परिषद सिम्भावली व गन्ना समिति सिम्भावली के कार्यालय का निरीक्षण किया। सिम्भावली गन्ना समिति में भी आईटी इकाई, इआरपी पर माड्यूल 04 व 05 की प्रगति की समीक्षा की व आवश्यक दिशानिर्देश दिए। हापुड़ में ग्राम उपेड़ा में गन्ना सर्वे का भी निरीक्षण किया।
पूर्व सर्वेक्षित प्लॉट निरीक्षण में सही पाया गया। उन्होंने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं चीनी मिल अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में तेजी लायें जिससे कि सर्वे निर्धारित समय सीमा 20 जून 2022 तक पूर्ण किया जा सके। जिला हापुड़ के बाद संयुक्त गन्ना आयुक्त ज़िला बुलंदशहर में गन्ना विकास परिषद बुलंदशहर द्वारा निर्मित सड़क फूटा अट्टा से राम अवतार के खेत का भी निरीक्षण किया।
Also Read : International Illegal Liquor Smuggling Gang: 50 लाख की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर दबोचे
दौरे में उप गन्ना आयुक्त मेरठ राजेश मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी मेरठ डॉ दुष्यन्त कुमार , ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दौराला अमर प्रताप सिंह, व गन्ना प्रबंधक दौराला चीनी मिल आदि उपस्थित रहे इसके साथ ही जनपद हापुड़ में जिला गन्ना अधिकारी हापुड़ निधि गुप्ता, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सिम्भावली अशोक कुमार, समिति सचिव राकेश पटेल , सिम्भावली चीनी मिल के गन्ना प्रबन्धक भी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी गन्ना विभाग के आर पी ओ उपेन्द्र सिंह ने दी है।
