मुजफ्फरनगर। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के जनपद में दौरे के बाद थाना सिविल लाईन और एसओजी की टीम ने अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय अवैध शराब तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस ने शराब तस्कर गिरोह के कब्जे से लगभग 50 लाख रुपये की कीमत की अवैध शराब शराब बनाने के उपकरण ढक्कन, बोतल, रेपर, होलो ग्राम, और दो कार बरामद की है।
शनिवार को एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने पुलिस लाइन के सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की। पूरे घटना क्रम का खुलासा किया जिसमें बताया गया कि थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के आफिस के पीछे संघावली अंडर पास की तरफ जाने वाले रास्ते पर कादिर राणा के बाग के सामने खंडर पड़ी पुरानी बिल्डिंग में पांच अन्तर्राज्य शराब तस्कर गिरफ्तार किये गये।
Also read: दवाइयों के नाम पर बंद ट्रक में भरकर जा रही 40 लाख की अवैध शराब बरामद
जिनके कब्जे से 18 पेटी अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब, 200 लीटर अपमिश्रित शराब 49,000 ढक्कन भिन्न भिन्न मार्का, 17000 होलोग्राम 4000 प्लास्टिक के खाली पथ्ये, 6050 भिन्न भिन्न ब्राड के रैपर, 200 लीटर ई0एन0ए के अलावा अन्य शराब बनाने का उपकरण बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजीव गोयल पुत्र कृष्ण गोयल निवासी माधवपुरम ब्लू व्हेल्स वाली गली थाना ब्रहमपुरी जनपद मेरठ, उज्ज्वल शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा मूल निवासी ग्राम बक्सर थाना सिम्भवली जिला हापुड हाल पता निकट मंगल बाजार जय भीमनगर, थाना भावनपुर जनपद मेरठ, तरुण कुमार पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम काजीपुर थाना खरखोदा जिला मेरठ, विक्रान्त दुग्गल पुत्र ललित कुमार गाजियाबाद, मनमोहन सिंह पुत्र कदम सिह निवासी वसुंधरा थाना इन्दिरापुरम जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी शराब की डिमांड मिलने पर अलग अलग राज्यों के शहरों में शराब की सप्लाई करते थे। उन्हीं शहरों में जाकर सुनसान व खंडहर पड़ी बिल्डिंगों में शराब बनाते है तथा सप्लाई करते हैं।
Also read: शराबबंदी में शर्तो के अनुसार सरकार की छूट का राजद ने किया विरोध, सियासत गर्म

