ICC टेस्ट रैंकिंग में जो रुट ने मारी छलांग, पहुंचे पहले स्थान पर

स्पोर्ट्सICC टेस्ट रैंकिंग में जो रुट ने मारी छलांग, पहुंचे पहले स्थान...

Date:

इंग्लिश बल्लेबाज़ जो रूट आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन को पीछे छोड़ पहले नंबर क़ाबिज़ हो गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने अभी हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए हैं। पूर्व कप्तान जो रूट एक बल्लेबाज के रूप में अभी खेलना जारी रखेंगे, वह एलिस्टर कुक के बाद इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बता दें कि जो रूट इस साल पहले ही चार टेस्ट शतक लगा चुके हैं। ICC रैंकिंग में इंग्लिश बल्लेबाज़ जो रूट मार्नस लाबुशेन से 5 पॉइंट आगे हो गए हैं। रूट के अब 897 रेटिंग पॉइंट हैं। वहीँ ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे स्थान पर हैं उसके बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का नंबर है न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। भारत की ओर से सिर्फ दो बल्लेबाज़ टॉप 10 में हैं, रोहित शर्मा आठवें और विराट कोहली बैटिंग रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं।

Read also: फिल्म के प्रमोशन से फुरसत मिले तभी कश्मीर की तरफ देखेगी सरकार: Rahul Gandhi

वहीँ टेस्ट रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि अश्विन दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले स्थान पर क़ाबिज़ हैं. पाकिस्तान के शाहीन आफरीदी छठे और साउथ अफ्रीका कसिगो रबादा पांचवें स्थान पर विराजमान हैं. हरफनमौलाओं की सूची में रविंद्र जडेजा और अश्विन टॉप दो स्थानों पर काबिज़ हैं। तीसरे स्थान पर वेस्ट इंडीज के जैसों होल्डर, बांग्लादेश के साकिब उल हसन चौथे स्थान पर और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स पांचवें स्थान पर बने हुए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...