Breaking News Meerut : गेल गैस की आपूर्ति पाइप से टकराई जेसीबी,मची भगदड़

मेरठ रीजनBreaking News Meerut : गेल गैस की आपूर्ति पाइप से टकराई जेसीबी,मची...

Date:

मेरठ। मेरठ के गंगानगर में आज गेल गैस की आपूर्ति पाइप लाइन फटने से कई घरों में चूल्हें नहीं जले। घरों में दिन में 12 बजे से गेल रसोई गैस की सप्लाई ठप है। गेल गैस कर्मचारी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने में जुटे हुए है। 

रजपुरा से गंगानगर ओ-पाकेट तक डाली जा रही सीवर पाइपलाइन डाली जा रही है। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में जेसीबी के माध्यम से खुदाई का काम चल रहा है। आज जेसीबी ने खुदाई के दौरान गेल गैस पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पाइप लाइन क्षेतिग्रस्त्र होने से उसमें से तेजी से गैस निकलने लगी और आसपास गैस की महक फैल गई। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। काम रहे एमडीए के कर्मचारी और ठेकेदार भी गैस लीक होने से मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि इसकी जानकारी होने पर तुरंत ही गेल गैस कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए  और उन्होंने आपूर्ति को बंद कर दिया। इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने में जुट गए। गेल गैस लाइन से आपूर्ति बंद होने से गंगासागर कालोनी समेत कई जगहों पर गेल गैस आपूर्ति ठप हो गई। जिससे घरों दिन में खाना नहीं बन सका। लोगों को बाहर से खाना मंगवाना पड़ा या फिर रिश्तेदारों के घर से खाना मंगवाया गया। 

रजपुरा तालाब के पास से ओ-ब्लाक, गंगासागर कालोनी व ओ-ब्लाक होेते हुए गंगानगर एक्सटेंशन तक सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। एमडीए का ठेकेदार जेसीबी लेकर आज सोमवार को गंगासागर कालोनी के पास गड्ढे खोदवा रहा था। इसी दौरान जेसीबी ने गेल गैस की आपूर्ति लाइन को तोड़ दिया। गेल गैस पाइप लाइन टूटने से तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। गैस निकलने की आवाज सुनकर आसपास भगदड़ मच गई। इसकी जानकारी गेल गैस आफिस में दी गई। जिसके बाद गेल कर्मचारियों की टीम वहां पहुंची। लेकिन इससे पहले स्थानीय लोगों ने गैस चैंबर से इसकी आपूर्ति को बंद कर दिया। गेल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते गंगासागर कालोनी सहित कई कालोनियों में घरेलू गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई। गेल गैस के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत जारी है। गेल गैस आपूर्ति जल्द ही सुचारू कर दी जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...