Jayant Chaudhary In Rajya Sabha: सपा के समर्थन से जयंत चौधरी जाएंगे राज्यसभा, सपा अध्यक्ष अखिलेश ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेशJayant Chaudhary In Rajya Sabha: सपा के समर्थन से जयंत चौधरी जाएंगे...

Date:

लखनऊ । सपा-रालोद गठबंधन की गांठ को मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अब जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजेंगे। इसके लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बकायदा घोषणा कर दी है। हालांकि जयंत चौधरी की घोषणा से पहले सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव को राज्य सभा भेजने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उनके इस फैसले से कहीं न कहीं रालोद कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। जिसकी भनक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लगी तो उन्होंने तुरंत अपना फैसला बदल दिया। 

Also Read : UP Vidhan Sabha Budget Session : सदन में भिड़े अखिलेश और केशव प्रसाद, बाप दादा तक पहुंची बात

देश में राज्यसभा की 57 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। उप्र से राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव होना है। माना जा रहा है कि इन 11 सीटों में से 8 पर भाजपा और जबकि तीन पर सपा की जीत निश्चित है। नए उम्मीदवारों में राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी के नाम को लेकर हालांकि पहले भी चर्चा थी। लेकिन जब मीडिया में डिंपल यादव का नाम सामने आया तो रालोद के जयंत चौधरी राज्यसभा में जाने की संभावनाए धूमिल पड़नी शुरू हो गई थी। लेकिन आज अखिलेश यादव ने खुद ही जयंत चौधरी के नाम की घोषणा कर सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Also Read : Shivpal Wrote a Letter To The Speaker: शिवपाल सदन में बदलना चाहते हैं अपनी सीट, स्पीकर को लिखा पत्र

मेरठ में रालोद के एक प्रवक्ता ने कहा था कि वो लोग इसके लिए लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले थे। जिसमें अखिलेश यादव ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजने की बात कही थी। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा भी कर दी है। यानी अब डिंपल यादव के बदले जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा जायेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...