Site icon Buziness Bytes Hindi

सच्चे प्यार को पाने यूपी के जावेद पहुँच गए पाकिस्तान

अमित बिश्‍नोई

कहते हैं कि प्यार ऐसी चीज़ है जो किसी भी बंधन में नहीं बंधती और न ही उसकी कोई सीमा होती। लैला मजनूँ, शीरीं फरहाद, हीर राँझा, रोमियो जूलियट के ज़माने भी नहीं थी और आज के वर्चुअल ज़माने में भी नहीं। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफॉर्म ने दुनिया को बहुत छोटा और बहुत करीब कर दिया है. इन प्लैटफॉर्म्स पर अक्सर प्यार को परवान चढ़ते हुए देखा गया है, सरहदों के बंधनों को टूटते हुए देखा गया है. ऐसी ही एक कहानी फर्रुखाबाद ज़िले के मोहम्मद जमाल और पाकिस्तान में रहने वाली इरम की भी है जिन्हें दोनों पड़ोसी देशों की प्रतिद्वंदिता भी एक होने में बाधक नहीं बन सकी. 

Read also: Bulldozer Action in UP: दंगों के कारण नहीं की गयी बुलडोज़र की कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार का हलफनामा

दरअसल उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के एक 23 वर्षीय जरदोजी कारीगर को फेसबुक के जरिए एक लड़की से प्यार हो गया। प्यार जब परवान चढ़ा तो जरदोजी कारीगर मोहम्मद जमाल को पता चला कि लड़की पाकिस्तानी है। लेकिन प्यार तो प्यार ही होता, पाकिस्तान हो या जापान , सरहदों को नहीं देखता। तो जनाब जमाल साहब भी सरहदें लांघ गए और पहुँच गए अपने सच्चे प्यार के पास, उसे सदा के लिए अपना बनाने के लिए और 17 जून को उन्होंने पाकिस्तान की बेटी इरम से निकाह करके अपना शरीके हयात बना लिया।  

Read also: Ramnagar Road Accident: सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत,बिलग्राम शरीफ दरगाह जा रहे थे युवक

वहीँ जमाल के पिता अलीमुद्दीन भी अपनी बहू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उसके भव्य स्वागत का पूरा इंतज़ाम करने में जुटे हुए हैं । वहीँ फर्रुखाबाद प्रशासन ने देश में पाकिस्तान विरोधी माहौल को देखते हुए वादा किया कि वे नव दंपति और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराएंगे। नियमों के हिसाब से इरम को अभी एक साल का अस्थायी वीज़ा मिलेगा, जिसे तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है और उसके बाद विशेष नियमों के तहत इरम को स्थाई नागरिकता के लिए आवेदन करना होगा। फिलहाल मोहम्मद जावेद अभी हवाओं में गर्दिश कर रहे हैं, उन्हें उनका मनचाहा प्यार जो मिल गया है.

Exit mobile version