अक्सर ऐसा होता है कि आपको जिस बात का डर होता है वही आपके साथ हो जाती है. टीम इंडिया के साथ भी ऐसा हुआ. टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह टी 20 विश्व कप से बाहर हो चुके हैं. टीम इंडिया के लिए ये बहुत बड़ा झटका है. टीम इंडिया को अपने आक्रमण के लिए बिलकुल नयी तरह की स्ट्रेटजी बनानी पड़ेगी। हालाँकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गयी है.
बता दें कि बुमराह अपनी कमर की चोट से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से वो एशिया कप में भी नहीं खेले थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रंखला में उनकी वापसी हुई, दो मैच खेले भी, हालाँकि परफॉरमेंस अच्छी नहीं रही लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थिरुवनंतपुरम में वो एकबार फिर मैदान में नज़र नहीं, बताया गया कि उनकी कमर में कुछ तकलीफ है और अब खबर आ रही है कि बुमराह विश्व कप से बाहर हो चुके हैं.
मीडिया में अभी जो खबर है उसके अनुसार बुमराह को क्रिकेट मैदान से करीब 4 से 6 हफ्ते तक दूर रहना पड़ सकता है. कहा जा रहा कि उनकी कमर की छूट गंभीर लग रही है शायद फ्रैकचर जैसा कुछ है. वहीँ यह भी कहा जा रहा है कि ये उनकी वही पुरानी चोट है जिसके लिए उनको रेस्ट दिया गया था और वो NCA में रिहैब कर रहे थे, लेकिन लगता है उनकी चोट पूरी तरह से अभी ठीक नहीं हुई थी और उन्हें बिना पूरी तरह फिट हुए विश्व कप से पहले खिला दिया गया. अभी सबसे बड़ी समस्या है कि बुमराह का विकल्प कौन बनेगा। अगर हम बेंच या उसके बाहर गेंदबाज़ों पर नज़र डालें तो बुमराह का विकल्प कोई नज़र नहीं आता. उमेश यादव को ट्राई किया गया, वो चल नहीं पाए. भुवनेश्वर के साथ अंतिम ओवरों की समस्या चल रही है. हालाँकि कल अर्शदीप और दीपक चाहर ने बड़ी शानदार गेंदबाज़ी की लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या थिरुवनंतपुरम जैसी पिचें ऑस्ट्रेलिया में मिलेंगी

