Jasprit Bumrah: बुमराह फिर हुए चोटिल, टीम की बढ़ी चिंताएं

स्पोर्ट्सJasprit Bumrah: बुमराह फिर हुए चोटिल, टीम की बढ़ी चिंताएं

Date:

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तिरुवनन्तपुरम में खेले जा रहे टी-20 सीरीज़ के पहले मैच में इस समय भारतीय गेंदबाज़ तबाही माचहए हुए हैं. टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ों चाहर, अर्शदीप और हर्षल ने तूफ़ान मचा रखा है लेकिन इन सबके बीच एक बुरी खबर भी सामने आयी है. अपनी चोट से उबरकर टीम का हिस्सा बने जसप्रीत बुमराह आज मैदान पर नहीं दिखाई दिए. समझा गया कि उन्हें शायद रेस्ट कराया गया है लेकिन अब खबर आ रही है कि बुमराह एकबार चोटिल हो गए हैं और उसी की वजह से वो मैदान में नहीं दिखाई दे रहे हैं. अब चोट से उबरने के बाद किसी गेंदबाज़ का चोटिल होना उसके और टीम के लिए बहुत बड़ी समस्या बन सकता है खासकर जब वो टीम का मुख्या तेज़ गेंदबाज़ हो. 

दरअसल टॉस के समय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग एलेवेन की जानकारी के दौरान बताया की बुमराह को कुछ समस्या है, इसीलिए उनका टीम में नाम नहीं है. रोहित शर्मा के बाद बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को लेकर अहम अपडेट दी, बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा कि बुमराह को कमर दर्द है, यह कमर दर्द उन्हें कल प्रैक्टिस के दौरान उभरा था और इसीलिए वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। 

बता दें कि बुमराह काफी लम्बा रेस्ट करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में शामिल हुए थे और दो मैच खेले थे जिसमें उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था ऐसे में उन्हें और मैच प्रैक्टिस की ज़रुरत थी लेकिन नई चोट ने टीम की चिंता बढ़ा दी है. विश्व कप के लिए बुमराह की टीम को बहुत ज़रुरत है।  अगर उनकी कमर दर्द की हालत थोड़ी भी गंभीर हुई तो अनफिट बुमराह विश्व कप में काफी भारी भी पड़ सकते हैं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related