Congress President Election: दिग्विजय के बयानों से दिलचस्प हुआ कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

पॉलिटिक्सCongress President Election: दिग्विजय के बयानों से दिलचस्प हुआ कांग्रेस अध्यक्ष पद...

Date:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को काफी दिलचस्प बनाये हुए हैं, दरअसल वह लगातार इस तरह के बयान दे रहे हैं जिससे यह लग रहा है कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का पूरी तरह से मन बना लिया। उनका पहला बयान कुछ दिन पहले आया था जब उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा था कि आप मुझे क्यों इस रेस से बाहर का रहे हैं. उनके इस बयान के बाद ही उनकी उम्मीदवारी की चर्चा शुरू हुई.

फिलहाल इस पद के लिए अशोक गेहलोत की दावेदारी संदिग्ध होने के बाद दिग्विजय खेमे से ये खबर आयी है कि कल वह अध्यक्ष पद के लिए कल नामांकन कर सकते हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि अभी तक उन्होंने आलाकमान से इस बारे में बात नहीं की है, पहले मुझे ये तय कर लेने दीजिये कि मैं चुनाव लडूंगा या नहीं। आपको जल्द पता चल जायेगा। फिलहाल दिग्विजय भारत जोड़ो यात्रा को संभाल रहे हैं.

इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री आज रात सोनिया गाँधी से मिलने दिल्ली आ रहे हैं, पहले वो शाम तक दिल्ली पहुँचने वाले थे लेकिन बाद में उनका प्रोग्राम बदला और अब वो रात 8 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। इससे पहले उन्होंने राजस्थान में बगावत का नेतृत्व करने वाले गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री शांति धारीवाल और मंत्री खाचरियावास से मुलाकात की. गहलोत कैम्प से कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस्तीफ़ा नहीं देंगे। यह भी कहा जा रहा है कि सोनिया गाँधी से मिलकर गेहलोत राजस्थान के विधायकों की राय से अवगत कराएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव; गाजियाबाद के स्कूल आज बंद

दिल्ली-एनसीआर में देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो...

ई-श्रम कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं? पूरी सूची

अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाने की योजना बना रहे...

ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

अगर आपका ई-श्रम कार्ड बन चुका है, तो अगला...