रिजेक्शंस के चलते टूट चुकी थीं जैस्मिन भसीन

बॉलीवुडरिजेक्शंस के चलते टूट चुकी थीं जैस्मिन भसीन

Date:


रिजेक्शंस के चलते टूट चुकी थीं जैस्मिन भसीन

बिग बॉस 14 में आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट के सामने सबसे मुश्किल टास्क आने वाला है। दरअसल, घरवालों को नेशनल टीवी पर अपनी ज़िदगी के वो राज बताने होंगे जिनके बारे में सिर्फ उनके करीबी जानते हैं। इस दौरान ने रूबीना ने खुलासा किया है कि उनका और अभिनव का तलाक होने वाला था, अगर वो बिग बॉस के घर में नहीं आते तो वो अब तक शायद साथ नहीं होता। वहीं आज जैस्मिन भसीन और एजाज़ ख़ान भी अपने बारे में एक शॉकिंग खुलासा करने वाले हैं।

इसके साथ ही सामने आए प्रोमो में जैस्मिन भसीन रोते हुए एली गोनी से कह रही हैं, ‘ढेर सारे रिजेक्शंस के चलते मैं बहुत टूट गई थी। एक के बाद एक हर जगह से सिर्फ ना ही सुनने को मिलती थी। ऐसा लगता था कि मैं किसी भी काम की नहीं हूं। तो एक दिन मैंने…’ अपनी बात को पूरा किए बगैर ही जैस्मिन भसीन तेज-तेज रोने लगती हैं।

वहीं, बिग बॉस के इस सीजन में आने वाले हफ्ते में कई प्रतियोगी विवादित शो के आगामी एपिसोड में प्रवेश करेंगे। इनमें राखी सावंत, मनु पंजाबी, विकास गुप्ता, राहुल महाजन, कश्मीरा शाह और अर्शी खान शामिल हैं। राखी और कश्मीरा शो के पहले सीजन में प्रतियोगी थीं, दूसरे सीजन में राहुल को देखा गया था, मनु पंजाबी बिग बॉस 10 का हिस्सा थे, जबकि विकास गुप्ता और अर्शी खान सलमान खान द्वारा आयोजित शो के ग्यारहवें सीजन में घर के सदस्य थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...