सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक किये जाम

फीचर्डसड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक किये जाम

Date:

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भारत बंद का सर्वाधिक असर
किसान संगठनों ने कहा, हम वार्ता के लिये 24 घंटे तैयार

न्यूज डेस्क। केंद्र सरकार द्वारा लाये गये तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसान संगठनों द्वारा आयोजित 12 घंटे के भारत बंद का असर देश के विभिन्न हिस्सों में दिख रहा है। नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर आज बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे किसानों से हाइवे-प्रमुख सड़कों पर जाम लगा दिया जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें सड़कों पर ही खड़ी दिख रही हैं। भारत बंद का सर्वाधिक असर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब मंे दिख रहा है। किसान संगठनों ने ऐसे राज्य जहां चुनाव होने जा रहे हैैं और केंद्र शासित प्रदेश पुंडुचेरी को भारत बंद से अलग रखा है इसलिये इन राज्यों में भारत बंद का असर नहीं दिखा। संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार सुबह छह बजे से ही किसान सड़कों पर उतर आये और जाम लगा दिया। वहीं कई जगहों पर किसान प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर धरना देकर बैठ गये हैं जिससे रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के भारत बंद के दौरान गाजीपुर बाॅर्डर, सिंघु बाॅर्डर और टीकरी बाॅर्डर पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं। प्रदर्शनकारियों ने रोड जाम कर सरकार के खिलाफ हल्लाबोल रखा गाजीपुर बार्डर पर बड़ी संख्या में जुटे किसानोें ने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। गाजीपुर बार्डर पर नाचते-गाते किसान साथियों में जोश भरते दिख रहे हैं। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सिंधु बार्डर पर भी किसानों ने रास्ते बंद कर दिये हैं। दिल्ली-अमृतसर रेल रूट पर भी किसान धरना दे रहे हैं।

फतेहाबाद-चंडीगढ़ मार्ग पर जुटे किसानों ने सारा यातायात रोक दिया। इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें खड़ी दिख रही हैं। वहीं हरियाणा में किसानों ने भारत बंद को पूूरा समर्थन दिया है। किसान आज सब्जियां बेचने भी नहीं गये जिसके चलते मंडिया सूनी दिख रही हैं। अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक भी किसान प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया है। भुवनेश्वर में ट्रेड यूनियन ने रेलवे ट्रैक ब्लाॅक किया अंबाला में प्रदर्शनकारी जीटी रोड और शाहपुर के पास रेल पटरी पर धरना दे रहे हैं। फतेहाबाद-चंडीगढ़ मार्ग भी किसानों ने रोक दिया है।

इसके अलावा देश के भिन्न-भिन्न राज्यों से किसान संगठनों के समर्थन में रास्ते जाम करने के साथ धरना-प्रदर्शन किये जा रहे हैं। भारत बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। हालांकि किसान संगठनों ने भारत बंद को शांतिपूर्वक आयोजित कराने का दावा किया हैं। किसान संगठनों की ओर से कहा गया हैं कि भारत बंद में मिल रहे समर्थन से सरकार को संदेश जायेगा। हम सरकार से वार्ता के लिए 24 घंटे तैयार हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...