कोरोना का ख़ौफ़: महाराष्ट्र में रविवार से लगेगा नाईट कर्फ्यू

फीचर्डकोरोना का ख़ौफ़: महाराष्ट्र में रविवार से लगेगा नाईट कर्फ्यू

Date:


कोरोना का ख़ौफ़: महाराष्ट्र में रविवार से लगेगा नाईट कर्फ्यू

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बेतहाशा बढ़ते मामलों के मद्देनजर उद्धव सरकार ने पूरे राज्‍य में रविवार से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के ऑफिस की ओर से यह जानकारी दी गई है कि अब पूरे महाराष्ट्र में रात 8 बजे मॉल्स बंद कर दिए जाएँ .

मुंबई में 5000 से ज़्यादा मामले
मुंबई शहर में इस समय रोजाना लगभग 5,000 मामले आ रहे हैं. कोरोना संक्रमण के कारण बने हालात के चलते लोगों की रोज़ी रोटी पर फिर आफ़त है इसलिए अब पूरी बस्ती को जल्द टीका लगाने की मुहिम बृहन्‍नमुंबई म्‍युनिसिपल कार्पोरेशन (BMC) ने शुरू कर दी है. ये पहली बस्ती है जहां के लिए अलग से वैक्सीन सेंटर शुरू हुए हैं.

बेड क्षमता को बढ़ाने की बात
महानगर मुंबई की बात करे तो इस शहर में 40% कोविड बेड, 30% आईसीयू बेड और 27% वेंटिलेटर बेड फ़िलहाल ख़ाली हैं, बढ़ते मामले को देखते हुए 15,000 की कोविड बेड क्षमता को बढ़ाकर बीएमसी 21,000 कर रही है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पूरे महाराष्ट्र में क़रीब 50% कोविड बेड फ़िलहाल ख़ाली बताए जा रहे हैं. सरकार अस्पताल, बेड, ऑक्सीजन सब जुटाने में लगी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related