SCO बैठक में जयशंकर का तीखा वार: आतंकवाद पर पाकिस्तान को फटकारा, चीन को भी दिखाई सख्ती

इंटरनेशनलSCO बैठक में जयशंकर का तीखा वार: आतंकवाद पर पाकिस्तान को फटकारा,...

Date:

न्यूज़ डेस्क – तियानजिन (चीन) में हुई शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान और चीन के सामने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

जयशंकर ने अपने भाषण में पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह हमला भारत की पर्यटन अर्थव्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की साजिश थी। उन्होंने साफ कर दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपने रुख पर अडिग रहेगा।

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को भी चेताया। यह ऑपरेशन उस हमले के जवाब में किया गया था, जिसमें कई निर्दोष मारे गए थे।

चीन को भी चेतावनी

जयशंकर यहीं नहीं रुके। उन्होंने चीन द्वारा पाकिस्तान को समर्थन देने और संयुक्त राष्ट्र में आतंकियों पर रोक लगाने के भारत के प्रयासों में अड़चन डालने की बात भी सामने रखी। उन्होंने SCO समूह से आग्रह किया कि आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

SCO को याद दिलाया असली मकसद

जयशंकर ने कहा कि SCO को अपने मूल उद्देश्य – आतंकवाद और कट्टरपंथ से मुकाबला – से नहीं भटकना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सदस्य देशों के बीच सहयोग परस्पर सम्मान, सार्वभौमिकता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए।

पाकिस्तान के बदले सुर

जयशंकर के तीखे बयान के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने नरमी दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान शांति और स्थिरता चाहता है।

चीन भी रह गया हैरान

जयशंकर की कड़ाई देखकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी हैरान रह गए। भारत ने चीन को साफ संकेत दे दिया कि अब कोई भी देश अगर आतंकवाद का समर्थन करता है, तो उसे जवाब मिलना तय है।

जयशंकर का संदेश साफ था:

आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई जारी रहेगी। हमने पहलगाम हमले के बाद भी यही किया और आगे भी करेंगे।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...