13 फरवरी से शुरू हो रहा है डेजर्ट फेस्टिवल, मौका मिले तो जरूर जाए!!

ट्रेवल13 फरवरी से शुरू हो रहा है डेजर्ट फेस्टिवल, मौका मिले तो...

Date:


13 फरवरी से शुरू हो रहा है डेजर्ट फेस्टिवल, मौका मिले तो जरूर जाए!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Jaisalmer Desert Festival 2022 – जैसलमेर घूमने के लिए वैसे तो बेस्ट है ही, लेकिन अगर जैसलमेर की संस्कृति, ट्रेडिशनल जायकों का मज़ा उठाना चाहते है तो जैसलमेर के डेजर्ट फेस्टिवल पर जरूर जाए। आप चाहे तो यहां अकेले, फैमिली या दोस्तों के साथ जा सकते है। 

Read also: सर्दियों में ट्रिप को यादगार बनाना चाहते है तो इन तीन जगहों की सैर जरूर करे

जैसलमेर का डेजर्ट फेस्टिवल सैम रेत टिब्बा में मनाया जाता है। यहां आप राजस्थान के लोक नृत्य, लोक-संगीत, और लोक संस्कृति का आनंद ले सकते है। इसके अलावा, आप ऊंट की सवारी पारंपरिक परिधानों में कलाकृतियां करते हुए लोगों को भी देख सकते है। 

इस डेजर्ट फेस्टिवल में पोलो खेलने की भी व्यवस्था होती है। इसके अलावा, आप हैंडीक्रॉफ्ट चीज़ों की खरीददारी भी कर सकते हैं साथ ही फोटोग्राफी के लिए ये जगह बिकुल परफेक्ट है। 

Read also: जाने राजस्थान के खूबसूरत शहर ‘बूंदी’ के बारे में

आप अगर जैसलमेर जाए तो डेजर्ट फेस्टिवल के अलावा आप पटवों की हवेली, गड़ीसर झील, और मंदिर पैलेस जैसी मशहूर जगहों पर भी घूमने जा सकते है। यकीन मानिए, आप यहां आकर खूब मजे कर सकते है। यहां एंजॉयमेंट की पूरी गारंटी है!!

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related