जहांगीरपुरी हिंसा पूर्वनियोजित, खुफिया विभाग की रपट,दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्य सतर्क

नेशनलजहांगीरपुरी हिंसा पूर्वनियोजित, खुफिया विभाग की रपट,दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्य सतर्क

Date:

नई दिल्ली। हनुमान जयंती के दिन राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भड़की हिंसा पूर्वनियोजित बताई जाती है। ऐसा खुफिया विभाग का मानना है। हिंसा के दूसरे दिन यानी आज रविवार केा गृहमंत्रालय को सौंपी गई ​रपट में कहा गया है कि यह हिंसा पूर्व नियोजित थी। सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया। 

Also Read : अफगानिस्तान ने हवाई हमले के बाद पाक को गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

बता दें कि नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर निकल रही शोभायात्रा पर पथराव हुआ उसके बाद हिंसा भड़की।  पत्थरबाजी में काफी लोगों को चोंटे आई हैं। वहीं हिंसा में कुछ गाड़ियों को भी जला दिेया गया था। 

हिंसा रोकने की कोशिश में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए। हालांकि जहांगीरपुरी सहित दिल्ली के अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबल तैनात है। पुलिस ने इस मामले में हिंसा फैलाने के आरोप में 14 संदिग्ध गिरफ्तार किए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिंसा को काफी गंभीरता से लिया है। 

Also Read : पाकिस्तान के नए कैबिनेट में पहले दोस्तों को मौका दिया जाए : जरदारी

हिंसा की जांच के लिए खुफिया विभाग की 10 टीमें बनाई हैं। हिंसा में पुलिस को भी निशाना बनाया गया। जिसमें आठ पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं एक सब इंस्पेक्टर को हिंसा पर उतारू भीड़ की गोली लगी है।

 उनकी हालत स्थिर है। बताया जाता है कि हिंसा कोई अचानक से नहीं भड़की। हनुमान जयंती के दिन निकाली जा रही शोभायात्रा को निशाना बनाकर हिंसा की गई। सुनियोजित तरीके से गोलियां चलाई गई और पथराव किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...