‘बच्चन पांडे’ के लिए जैकलीन ने सीखा टाइटरोप वाकिंग

बॉलीवुड‘बच्चन पांडे’ के लिए जैकलीन ने सीखा टाइटरोप वाकिंग

Date:


‘बच्चन पांडे’ के लिए जैकलीन ने सीखा टाइटरोप वाकिंग

जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के लिए जैसलमेर में शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने फिल्म के लिए एक बहुत ही असामान्य आर्ट में ट्रेनिंग हासिल की है। जैकी ने टाइटरोप वाकिंग आर्ट सीखा है जिसे फुनंबुलिज्म भी कहा जाता है। यह एक पतली तार या रस्सी पर चलने की एक कला है जिसकी विभिन्न देशों में एक लंबी परंपरा है और इसे आमतौर पर स्थानीय लोगों द्वारा किया जाता है।

जैकलीन लगभग 3 सप्ताह के लिए जैसलमेर में थी और उन्होंने लगभग एक सप्ताह के भीतर ही यह कला सीख ली थी। फ़िल्म के करीबी एक सूत्र ने बताया, “यह सीखने के लिए एक कठिन कला है, जहां रस्सी पर चलने के लिए शरीर का सही संतुलन होना जरूरी है जो जमीन से लगभग 8-10 फीट की ऊंचाई पर बंधा होता है। लेकिन जैकलीन ने कला को आसानी से सीख लिया।”

https://www.instagram.com/p/CKWOQISMml2/

सूत्र ने आगे कहा, “उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर पहले पोल डांसिंग और एरियल योगा में भी खुद को प्रशिक्षित किया है, जिससे हमें लगता है कि उन्हें कला का संतुलन बनाने में मदद मिली है। उन्होंने कुछ अद्भुत शॉट दिए हैं और कला को इतने परफेक्शन से सीखते हुए हम सभी को स्तब्ध कर दिया है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...