प्रयागराज में ज़हरीली शराब पीकर मरने वालों का सिलसिला जारी, तीन दिन में दस मौतें

उत्तर प्रदेशप्रयागराज में ज़हरीली शराब पीकर मरने वालों का सिलसिला जारी, तीन दिन...

Date:


प्रयागराज में ज़हरीली शराब पीकर मरने वालों का सिलसिला जारी, तीन दिन में दस मौतें

प्रयागराज: प्रयागराज में नकली शराब के पीने से हुई मौतों की संख्या अब 10 हो गयी है, इन मौतों के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, मंगलवार को जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनमें तीन के शवों का पोस्टमार्टम होना बाकी है. यह मौतें पिछले तीन दिनों में हुई हैं.

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज ज़िले के सैदाबाद में जहरीली शराब पीने से पांच और लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें चार शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

इससे पहले रविवार को सरायमंसूर की सुशीला देवी और बींदा के खदेरू की मौत हुई थी। वहीं सोमवार को सरायमंसूर के मखनचू, बींदा के अजय लाल व संग्राम पट्टी के शोभनाथ ने दम तोड़ा था। सभी की मौत शराब पीकर बताई जा रही है।

मंगलवार शाम को दम तोड़ने वाले लवकुश, सोनादेवी और सूबेदार यादव के शव अभी गांव में ही हैं। तीनों की मौत भी शराब पीने के बाद ही बताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related